प्रियंका ने शादी में ढाया कहर, दुल्हन के लहंगे पर टिकीं सबकी नजर, राघव के साथ पहुंची परिणीति
Priyanka Chopra Brother Wedding: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी हो गई है। सामने आए वीडियोज में प्रियंका डांस करती नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने नीलम उपाध्याय के साथ अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे ले लिए हैं। शादी के वीडियोज भी सामने आ गए हैं। एक वीडियो में नीलम ‘वे हानियां’ पर एंट्री लेती नजर आ रही हैं। वहीं प्रियंका उनकी मदद करती दिखाई दे रही हैं।
प्रियंका का आउटफिट
दूसरे वीडियो में दूल्हे राजा सिद्धार्थ ऑफ-व्हाइट शेरवानी पहने दिखाई दे रहे हैं। उनकी शेरवानी पर कढ़ाई की हुई है। वहीं, प्रियंका एक्वा ब्लू रंग के बैकलेस लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने बालों का बांधा हुआ था और कानों में स्ट्ड पहने हुए है। इसके साथ ही ब्लैक कलर का सनग्लास लगाए हुए है।
दुल्हन का लहंगा
नीलम के लहंगे की खूब तारीफ हो रही है। लोगों का उनका लुक बहुत पसंद आ रहा है। नीलम ने अपनी शादी के लिए सुर्ख लाल कलर का जोड़ा चुना। उनके लहंगे पर गोल्डन कलर की कढ़ाई की हुई।
शादी में पहुंची अंबानी फैमिली
प्रियंका के भाई की शादी में नीता अंबानी ने भी शिरकत की है। उनके साथ उनकी बहू और आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता नजर आईं। इसके अलावा, राघव चड्ढा के साथ परिणीति भी शादी में पहुंची।
वर्कफ्रंट
भाई की शादी के बाद प्रियंका, एसएस राजामौली की फिल्म का काम शुरू करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट का नाम SSMB29 रखा गया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।