प्रियंका को बर्थडे पर पड़ा था अस्थमा अटैक, पुरानी एल्बम से शेयर कीं कई अनदेखी तस्वीरें
- Priyanka Chopra Unseen Photos: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पुरानी एल्बम से यादों का पिटारा खोलते हुए ढेरों ऐसी तस्वीरें पोस्ट कर दी हैं जो फैंस ने पहले कभी नहीं देखी होंगी। इन्हीं फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने कुछ सीक्रेट भी बताए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सिनेमा जगत में काफी लंबा सफर तय किया है। मॉडलिंग से लेकर मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने तक और बॉलीवुड में जलवा दिखाने से लेकर हॉलीवुड में कदम बढ़ाने तक, प्रियंका चोपड़ा ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है। यूपी के एक छोटे से शहर से निकलकर आज पूरी दुनिया पर छा चुकीं प्रियंका चोपड़ा जब पीछे मुड़कर देखती हैं तो पुरानी यादों में खो जाती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पुरानी एल्बम से निकालकर कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। ये तस्वीरें किसी को भी नॉस्टैल्जिया ट्रिप पर भेजने के लिए काफी हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट कीं बचपन की तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट में जो पहली तस्वीर है उसमें नन्हीं प्रियंका बाइक पर मोटा चश्मा लगाए बैठी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा- फैशन सबसे जरूरी है। मम्मी की सुबह और पापा की बाइक। बात शायद 1983 की है। उनके पास राजदूत या जावा बाइक थी। दूसरी तस्वीर में नन्हीं सी प्रियंका नई ड्रेस में हैं और उन्हें एक चेयर पर लिटाया गया है। उनके माथे पर बड़ी सी बिंदी लगी है। फोटो के कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- जैसा मैंने कहा, फैशन सबसे जरूरी है। हमेशा से देसी गर्ल रही हूं।
प्रियंका को बर्थडे पर बड़ा था अस्थमा अटैक
तीसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने पापा की गोद में हैं और पीछे काफी सजावट हुई नजर आ रही है। फोटो में प्रियंका चोपड़ा का मुंह लटका हुआ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर के बारे लिखा- 1987 की बात है। मेरी बर्थडे पार्टी पर मुझे बहुत गंदा अस्थमा अटैक पड़ा था। अगली तस्वीर भी उनके बर्थडे की है और उसके अगली फोटो में वह अपने माता-पिता के साथ लद्दाख ट्रिप पर साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी टीनेज की भी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनके पीछे कोला का ग्लास और इमरजेंसी लाइट रखी है।
जब बढ़ने लगा प्रियंका चोपड़ा का कॉन्फिडेंस
इस तस्वीर पर सफाई देते हुए प्रियंका ने लिखा- पतली दुबली और लंबी सी टीनेजर। तब 13 साल की थी और मुझे कोला पीने की इजाजत थी। हां मानती हूं ग्लास थोड़ा फैंसी है। लेकिन आप पीछे रखी इमरजेंसी लाइट नोटिस कीजिए। अगली फोटो साल 1997 की है जिसमें प्रियंका चोपड़ा काफी बोल्ड और बिंदास नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा- बोस्टोन की फोटो है। कॉन्फिडेंस कई गुना बढ़ चुका था। अगली कुछ तस्वीरों में प्रियंका ने अपनी मिस वर्ल्ड कॉम्पटिशन और शूटिंग के शुरुआती दिनों की तस्वीरें साझा की हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।