Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPriyanka chopra celebrated her mom 60th birthday after 6 days of her father death gifted her john Abraham with bow wrap

प्रियंका चोपड़ा ने पिता के निधन के छह दिन बाद सेलिब्रेट की थी मां की बर्थडे पार्टी, गिफ्ट में दिए थे जॉन अब्राहम

  • प्रियंका चोपड़ा अपने पिता के बहुत करीब थीं। वह हर बात मां से छिपा लें लेकिन पिता से जरूर साझा करती थीं। पिता के कैंसर से निधन के बाद जहां पूरा परिवार गम में डूबा था। प्रियंका ने मां के लिए कलेजा मजबूत रखा और छह दिन बाद ही पार्टी की।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानMon, 3 March 2025 04:47 PM
share Share
Follow Us on
प्रियंका चोपड़ा ने पिता के निधन के छह दिन बाद सेलिब्रेट की थी मां की बर्थडे पार्टी, गिफ्ट में दिए थे जॉन अब्राहम

प्रियंका चोपड़ा आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचाने में उनकी मां का बड़ा हाथ है। हालांकि उनकी मां मानती हैं कि प्रियंका अपने पिता के ज्यादा करीब थीं। प्रियंका के पिता का निधन कैंसर से हुआ था। पूरे परिवार के लिए यह मुश्किल भरा समय था। ऐसे में प्रियंका ने हौसला नहीं खोया और उन्हें देखकर ही उनकी मां ने खुद को संभाला। एक इंटरव्यू में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बताया है कि उनके पिता के निधन के छह दिन बाद उनका साठवां जन्मदिन था। घर पर गम का माहौल था लेकिन प्रियंका ने मां का बर्थडे मनाया ताकि उनका दुख से ध्यान बंटे। मधु चोपड़ा के लिए स्पेशल गिफ्ट के तौर पर जॉन अब्राहम को लाया गया था।

प्रियंका ने मजबूत रखा दिल

मधु चोपड़ा लहरें रेट्रो से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने बताया जब प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का निधन हुआ तो वो वक्त सबके लिए बहुत मुश्किल था। प्रियंका मां को खुश करने के लिए पार्टी रखी और मधु बेटी का दिल रखने के लिए नाचीं। इस पर परिवारवाले उन्हें गलत समझ रहे थे। मधु बताती हैं, 'वह 10 जून को गुजरे और 16 जून को मेरा जन्मदिन होता है। मैं 60 साल की होने वाली थी और उन लोगों ने मेरे लिए बड़ी पार्टी प्लान की थी। उनकी बीमारी की वजह से पहले से ही पूरा परिवार इकट्ठा था। वह गुजर गए तो हम सभी दुख मना रहे थे लेकिन प्रियंका ने जिद की कि पार्टी की जाएगी और सबसे रुकने को कहा। प्रियंका बोलीं कि डैड भी यही चाहते थे।'

ये भी पढ़ें:जब मनीष मल्होत्रा ने प्रियंका चोपड़ा को ही भेज दिया था उनकी बुराई का मैसेज

गिफ्ट की तरह पेश किए गए जॉन

मधु ने बताया कि उन्हें जॉन अब्राहम पसंद हैं तो प्रियंका ने जॉन को बुलाया और गिफ्ट की तरह बो लगाकर मां को दिया। इससे मधु के चेहरे पर स्माइल आई। मधु ने बताया कि वह खुश हुईं और डांस भी किया सिर्फ इसलिए क्योंकि उनकी बेटी चाहती थी। हालांकि वह रुके परिवार के लोग जज कर रहे थे कि पति को मरे 6 दिन हुए हैं और मधु खुशियां मना रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें