प्रियंका चोपड़ा के पति निक को 'निकवा' के बाद पैप्स ने दिया नया नाम, सुनते ही एक्ट्रेस की निकली हंसी
- प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई की शादी के लिए पति निक जोनस के साथ भारत में हैं। निक को पैप्स काफी पसंद करते हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें निक को पैप्स निकू कहकर बुला रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ भारत में हैं। वो अपने भाई की शादी में हिस्सा लेने भारत पहुंची हैं। प्रियंका जब भी भारत आती हैं, पैप्स निक जोनस को प्यार से कई अलग नामों से बुलाते हैं। अब प्रियंका और निक का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में निक और प्रियंका पैप्स के सामने पोज कर रहे हैं। निक जब पोज कर रहे होते हैं तभी वो निक जोनस को निकू कहकर बुलाते हैं। प्रियंका का रिएक्शन इस वीडियो को और भी खास बनाता है।
जब पैप्स ने निक को बुलाया निकू
प्रियंका और निक का जो वीडियो सामने आया है उसमें प्रियंका ब्लू रंग का लहंगा चोली पहने नजर आ रही हैं। वहीं, निक भी ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आ रहे हैं। निक ने प्रियंका के कपड़ो से मैचिंग कपड़े पहने हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि पैप्स प्रियंका और निक को अलग-अलग दिशा में देखने के लिए बोल रहे होते हैं। तभी एक पैप निक को निकू कहकर बुलाता। निक का नाम सुनते ही प्रियंका चोपड़ा की हंसी निकल जाती है। यहां देखें निक जोनस और प्रियंका का वीडियो।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी कमेंट आए हैं। इस वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है। एक यूजर ने लिखा जीजा जी शर्मा गए। वहीं, एक दूसरे यूजर ने निकवा अभी तक सुपीरियर निक नेम है। वहीं, एक तीसरे यूजर ने लिखा कि इंडियन पैप्स मजेदार हैं।
बता दें, निक जोनस जब नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन समारोह में आए थे तो पैप्स उन्हें निकवा कहकर बुला रहे थे। बीबीसी एसियन नेटवर्क ब्रेकफास्ट शो से खास बातचीत में निक ने कहा था कि जब वो नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन के लिए भारत आए थे तो उन्हें पैप्स जीजू कहकर बुला रहे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।