PM Narendra Modi Shares Old Photo Legendary Manoj Kumar Death Pays Tribute PM नरेंद्र मोदी ने मनोज कुमार को दी श्रद्धांजलि, पुरानी फोटोज शेयर कर उन्हें बताया 'आइकन', Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPM Narendra Modi Shares Old Photo Legendary Manoj Kumar Death Pays Tribute

PM नरेंद्र मोदी ने मनोज कुमार को दी श्रद्धांजलि, पुरानी फोटोज शेयर कर उन्हें बताया 'आइकन'

  • बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का आज यानी शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर पीएम मोदी ने एक्टर के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 4 April 2025 10:17 AM
share Share
Follow Us on
PM नरेंद्र मोदी ने मनोज कुमार को दी श्रद्धांजलि, पुरानी फोटोज शेयर कर उन्हें बताया 'आइकन'

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए आज का दिन बेहद दुख का दिन है। शुक्रवार सुबह बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में आखरी सांस ली। उनके निधन से बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों तक में दुख की लहर है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने मनोज कुमार और अपनी दो तस्वीरें शेयर करके उनको श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने मनोज कुमार को भारतीय सिनेमा का आइकॉन बताया है।

पीएम मोदी ने शेयर कीं पुरानी तस्वीरें

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी और मनोज कुमार की एक पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा- "महान अभिनेता और फिल्ममेकर श्री मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुख हुआ। वो भारतीय सिनेमा के आइकॉन थे, जिन्हें खासतौर पर उनके देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फिल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया है और वो पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।"

भारत कुमार के नाम से जाने जाते थे मनोज कुमार

मनोज कुमार ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। उनकी ज्यादातर फिल्मों में देशभक्ति की झलक देखने को मिलती थी। उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। 40 साल के लंबे फिल्मी करियर में मनोज कुमार ने फिल्मों में काम भी किया और खुद फिल्में बनाई भीं।

ये भी पढ़ें:वो सुपरस्टार जिसने इंदिरा सरकार पर ठोका था केस, रिजेक्ट कर दी थी उनकी फिल्म

मनोज कुमार लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर थे और अपने अंतिम दिनों में स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहे थे। मनोज कुमार को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नावाजा जा चुका है। उन्होंने भारतीय सिनेमा में अभिनेता, लेखक और निर्देशक के रूप में शानदार काम किया। ‘शहीद’, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ और ‘क्रांति’ जैसी फिल्मों का मनोज कुमार हिस्सा थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।