इवेंट में स्टेज पर जगह न मिलने पर साउथ के इस एक्टर ने एक्ट्रेस को दिया धक्का, गिरते-गिरते बची, वीडियो देख भड़के लोग
- नंदमुरी बालकृष्ण का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Nandamuri Balakrishna Gangs of Godavari Event: तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण एक जाने माने अभिनेता हैं। अब तक के करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। अपनी फिल्में के अलावा नंदमुरी सोशल मीडिया भी खूब छाए रहते हैं। इसी बीच अब नंदमुरी बालकृष्ण का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो में नंदमुरी एक इवेंट में हैं और उन्होंने अचानक ही स्टेज पर एक्ट्रेस को धक्का मार दिया। वो एक्ट्रेस गिरते-गिरते बची। ये वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नंदमुरी ने एक्ट्रेस को मारा धक्का
दरअसल, नंदमुरी बालकृष्ण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो बुधवार शाम का 'गैंग ऑफ गोदावरी' के इवेंट का है। इस प्री-रिलीज इवेंट में फिल्म की एक्ट्रेस अंजलि, नेहा शेट्टी और बाकी स्टारकास्ट के साथ नंदमुरी भी शामिल हुए थे। इस दौरान वीडियो में आप देख सकते हैं कि नंदमुरी स्टेज पर आते हैं और वो नेहा शेट्टी को जगह बनाने के लिए कहते हैं। अंजलि साड़ी की वजह से थोड़ा धीरे से खिसक रही होती हैं। लेकिन तभी नंदमुरी बिना कुछ बोले ही अचानक अंजलि को धक्का दे दिया। उनका ये बर्ताव देखकर सभी हैरान रह जाते हैं।
गिरते-गिरते बची एक्ट्रेस
नंदमुरी की इस हरकत से पहले जहां अंजलि शॉक्ड होती हैं, वहीं, इवेंट को ध्यान में रखते हुए जोर-जोर से हंसने लग जाती हैं। लेकिन धक्के की वजह से उनका पूरा बैलेंस बिगड़ जाता है तभी नेहा उनका हाथ पकड़ लेती हैं और वो गिरने से बच जाती हैं। इसके बाद नंदमुरी बालकृष्ण भी दोनों एक्ट्रेस से कुछ कहते नजर आते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर लोग नंदमुरी को भला बुरा सुना रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'एक टैलेंटेड एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रीट किया गया।' एक लिखता है- 'एक घटिया एक्टर द्वारा इतनी घटिया और शर्मनाक हरकत।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।