Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडNaga Chaitanya Sobhita Dhulipala Are Engaged Nagarjuna Share First Photos

नागा चैतन्य की हो गई शोभिता धुलिपाला से सगाई, नागार्जुन ने किया खास अंदाज में बहू का स्वागत

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने सगाई कर ली है। दोनों की सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानThu, 8 Aug 2024 01:51 PM
share Share
Follow Us on
नागा चैतन्य की हो गई शोभिता धुलिपाला से सगाई, नागार्जुन ने किया खास अंदाज में बहू का स्वागत

नागा चैतन्य ने फाइनली शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली है। दोनों की सगाई की फोटोज नागा के पिता नागार्जुन ने शेयर की है। नागार्जुन ने दोनों को सगाई की बधाई दी है और शोभिता का परिवार में स्वागत भी किया है। तस्वीरों में आप देखेंगे कि नागा ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना है और शोभिता ने पीच कलर की साड़ी। शोभिता के हाथ में डायमंड रिंग भी नजर आ रही है।

फोटोज शेयर कर नागार्जुन ने लिखा, 'हमें काफी खुशी हो रही है बताते हुए कि हमारे बेटे नागा चैतन्य की शोभिता धुलिपाला से सगाई हो गई है। सगाई आज सुबह 9.42 बजे हुई। हम शोभिता का अपने परिवार में स्वागत करते हैं। इस प्यारे कपल को बधाई। दोनों को लाइफटाइम की खुशियां और प्यार मिले। भगवान का आशीर्वाद इन पर हमेशा रहे। एक अनंत प्रेम की शुरुआत।'

 

नागार्जुन के घर हुई सगाई

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सगाई नागार्जुन के घर पर हुई है। इस दौरान नागा की मां अमाला और भाई अखिल भी मौजूद थे।

इससे पहले पिछले साल सितंबर में नागा की दूसरी शादी की खबर आई थी। हालांकि उस वक्त एक्टर के सोर्स ने इन खबर को गलत बताया था। नागा और शोभिता काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन कभी अफेयर की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया था।

सामंथा के साथ टूटा रिश्ता

बता दें कि शोभिता से पहले नागा की सामंथा रुथ प्रभु से शादी हुई थी। दोनों ने लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की थी। कुछ साल साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। दोनों के तलाक से सभी फैंस को बड़ा झटका लगा था क्योंकि फैंस को दोनों साथ में बहुत पसंद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें