Munjya OTT Release: मुंज्या ओटीटी पर हो गई रिलीज, जानें कब और कहां देखें ये हॉरर कॉमेडी
- अभय वर्मा और शारवरी वाघ की फिल्म मुंज्या ओटीटी पर रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं कब और कहां देख सकते हैं ये फिल्म।

सिनेमाघरों में इन दिनों स्त्री 2 का कमाल देखने को मिल रहा है। स्त्री 2 दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। स्त्री 2 की तरह ही कुछ महीनों पहले सिनेमाघरों में एक और हॉरर कॉमेडी रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम था मुंज्या। यह फिल्म दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ डराकर भी गई थी। फिल्म को दर्शकों से बहुत प्यार मिला था। हालांकि, कुछ लोग फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे। अगर आप भी यह फिल्म नहीं देख पाए थे तो अब आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं।
डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने दी जानकारी
मुंज्या की ओटीटी पर स्ट्रीमिंग शुरू हो गई है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम अराउंट पर पोस्ट करके ये जानकारी दी कि मुंज्या डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। उन्होंने फिल्म की क्लिप पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा- आपने मुंज्या को याद किया, और वो अपनी मुन्नी को ढूंढने दौड़ा चला आ गया…सारी मुन्नीज सतर्क रहें।"
फिल्म में कौन-कौन से कलाकार
मुंज्या 07 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभय वर्मा, शारवरी वाघ, मोना सिंह, सत्यराज, तरनजोत सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे। अभय वर्मा ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म में उनके किरदार का नाम बिट्टू है।
क्या है फिल्म का प्लॉट?
फिल्म में मुंज्या एक राक्षस है जो अपनी शादी करना चाहता है। बचपन में ही उसकी मृत्यु हो जाती है जिसके बाद वो मुंज्या बनता है। अभय वर्मा इस मुंज्या का रिश्तेदार होता है। बिट्टू जब अपने गांव पहुंचता है तो उसका सामना मुंज्या से होता है। इसके बाद मुंज्या बिट्टू के साथ शहर आ जाता है और उसे मुन्नी को ढूंढने को कहता है। इसके लिए वो बिट्टू को परेशान भी करता है। आपको फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक बेहद पसंद आनेवाला है और साथ ही हंसाने के साथ-साथ ये फिल्म आपको डराने वाली भी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।