Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMukesh Chhabra reveals why Ranbir Kapoor casted as ram in Nitesh Tiwari ramayan

नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर को क्यों चुना गया राम? मुकेश छाबड़ा ने खोला सीक्रेट

  • रणबीर कपूर को अब तक कई तरह के किरदारों में देखा जा चुका है, पहली बार वह मायथोलॉजिकल कैरेक्टर प्ले करेंगे। मुकेश छाबड़ा ने बताया कि रामायण में राम के लिए उन्हें ही क्यों चुना गया।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानWed, 21 Aug 2024 05:01 AM
share Share

नितेश तिवारी की रामायण का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म से जुड़े अपडेट्स लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ाते रहते हैं। मूवी में रणबीर कपूर को राम के रोल में लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इसके लिए काफी मेहनत भी कर रहे हैं। अब मुकेश छाबड़ा ने बताया है कि इस रोल के लिए रणबीर को ही क्यों चुना गया।

इसलिए रणबीर का हुआ सिलेक्शन

मुकेश छाबड़ा द रणवीर शो पर बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि रामायण के लिए रणबीर कपूर ही क्यों बेस्ट चॉइस थे। मुकेश छाबड़ा बोले, 'उनके चेहरे पर जो शांतभाव है वो फिल्म के लिए जरूरी था। नितेश तिवारी ने रणबीर को इस रोल में पहले ही इमैजिन कर लिया था, मेरा मानना है कि दर्शक जब फिल्म देखेंगे तो उनका फैसला सही लगेगा।'

रामायण के सीक्वल की तैयारी

मुकेश छाबड़ा ने कहा कि इस तरह के प्रोजेक्ट में कास्टिंग करने के लिए बहुत ईमानदारी की जरूरत होती है और इसे थोड़ा अलग तरीके से किया जाता है। मुकेश छाबड़ा का मानना है कि ऐसे किरदार की कास्टिंग बहुत सम्मान के साथ और ऑथेंटिक होती है। उन्होंने हिंट दी की रामायण का दूसरा पार्ट भी आ सकता है। सीक्वल की कास्टिंग प्रॉसेस अभी चल रही है।

हनुमान पर हो सकता है तीसरा पार्ट

इतना ही नहीं रामायण के दो पार्ट्स के अलावा हनुमान पर भी फिल्म आ सकती है। रामायण में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और साउथ एक्टर यश रावण का रोल कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें