Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMS Dhoni The Untold Story Sushant Singh Rajput Film To Re release PVR 5 to 11 July Mahi Birthday

MS Dhoni: सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म, बड़े पर्दे पर फिर आएंगे माही

MS Dhoni The Untold Story: साल 2016 में रिलीज हुई महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक लोगों को खूब पसंद आई थी। अब एक बार फिर आप सुशांत सिंह को बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी सिनेमाघरों में फिर रिलीज हो गई है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 5 July 2024 06:13 PM
share Share

भारत ने 17 साल बाद एक बार फिर टी 20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। इसका जश्न पूरे देश में मनाया गया। वहीं, कल मुंबई में विजय परेड भी निकाली गई। इस जीत के साथ रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के तीसरे ऐसे कप्तान बन गए जिनकी कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप जीता है। ऐसा करने वाले दूसरे कप्तान थे महेंद्र सिंह धोनी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2007 में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इस जीत का जश्न मनाने के लिए बॉलीवुड ने साल 2016 में महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म रिलीज की थी। इस फिल्म में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने एमएस धोनी का किरदार निभाया था। अब सुशांत सिंह के और महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी है। 

महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को तोहफा

महेंद्र सिंह धोनी के 43वें जन्मदिन के अवसर पर एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्ममेकर्स ने महेंद्र सिंह की बायोपिक को एक बार फिर रिलीज करने का प्लान किया है। महेंद्र सिंह धोनी 07 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाएंगे। यह फिल्म 05 से 11 जुलाई तक पीवीआर आईनॉक्स में लगी रहेगी। 

साल 2016 में रिलीज हुई थी सुशांत की फिल्म

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर बनी इस फिल्म में एक्टिंग के लिए सुशांत सिंह राजपूत की बहुत तारीफ हुई थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा दिशा पाटनी, कियारा आडवाणी और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को सुशांत सिंह के करियर की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक माना जाता है। 

सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में दुनिया को अलविदा कहा था। सुशांत सिंह की अचानक आई मौत की खबर सुनकर उनके फैंस से लेकर फिल्मी दुनिया के सितारे सन्न रह गए थे। सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी जिसे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें