Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडmohit raina is in talks to play Mahadev in Nitesh Tiwari s ramayan with Ranbir Kapoor read

नितेश तिवारी की रामायण में टीवी के महादेव की एंट्री? रणबीर कपूर के साथ इस किरदार में आएंगे नज़र

  • रणबीर कपूर को राम बने देखने का सपना लिए फैंस को जबरदस्त खबर मिल गई है। नितेश तिवारी की रामायण में टीवी के इस महादेव की एंट्री ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दे दी है। जानिए कौन है टीवी के ये महादेव।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानSat, 11 May 2024 09:23 AM
share Share

नितेश तिवारी की रामायण इस समय की सबसे चर्चित फिल्म बनी हुई है। रणबीर कपूर को राम और साई पल्लवी को सीता के किरदार में देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है फिल्म में टीवी के महादेव की एंट्री हो सकती है। टीवी शो हर हर महादेव में भगवान शंकर का किरदार निभाने वाले मोहित रैना को रामायण में महादेव के ही रोल के लिए अप्रोच किए जाने की खबर है।

मोहित रैना होंगे महादेव

टीवी शो हर हर महादेव में भगवान शिव के रोल में नज़र आए मोहित रैना को ऑडियंस से खूब प्यार मिला था। ये शो कई सालों तक ऑडियंस को एंटरटेन करता रहा। अब रामायण में मोहित रैना के फिर से महादेव बनने की खबर उनके फैंस को खुश करने वाली है। हालांकि, हम इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

Mohit raina as mahadev

जबरदस्त फैन फॉलोइंग

नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर राम के किरदार में नज़र आएंगे और अगर कन्फर्म हुआ तो मोहित रैना महादेव बने दिखेंगे। ये दोनों ही अपनी जगह के सुपरस्टार हैं। इनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। ऐसे में इन एक्टर्स को राम और महादेव के किरदार में स्क्रीन पर देखना इनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। नितेश तिवारी की रामायण कास्ट के मामले में तो जबरदस्त होने वाली है।

कास्ट

नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर, साई पल्लवी के अलावा रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल हनुमान, यश रावण, लारा दत्ता कैकयी, शीबा चड्ढा मंथरा और अरुण गोविल राजा दसरथ के किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू हो गई थी। मुंबई में बने ग्रैंड सेट से एक्टर्स की तस्वीरें भी लीक हुई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर अपने हिस्से की शूटिंग जुलाई तक खत्म कर देंगे। इसके बाद रावण बने यश और हनुमान के किरदार में सनी देओल अपने शेड्यूल की शूटिंग करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें