Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMika singh reacts samay raina ranveer allahbadia controversy says people should forgive him they could not handle succes

रणवीर इलाहाबादिया कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले मीका सिंह- समय रैना के शो पर और भी अश्लील…

  • समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया वाले बवाल पर अब मीका सिंह बोले हैं। मीका का कहना है कि दोनों अच्छे लड़के हैं। कुछ समय शो पर बैन कर सकते हैं पर फैमिली को इसमें नहीं घसीटना चाहिए।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानFri, 7 March 2025 10:32 AM
share Share
Follow Us on
रणवीर इलाहाबादिया कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले मीका सिंह- समय रैना के शो पर और भी अश्लील…

समय रैना मीका सिंह के फैन हैं। अब इंडियाज गॉट लैटेंट पर हुई रणवीर इलाहबादिया वाली कॉन्ट्रोवर्सी पर मीका ने भी अपनी बात रखी है। मीका का कहना है कि समय और रणवीर पढ़े-लिखे और अच्छे बच्चे हैं। उन्हें कम उम्र में सफलता मिल गई जिसे हैंडल नहीं कर पाए। लोगों को उन्हें माफ कर देना चाहिए।

अलग हैं समय के दर्शक

इंडिया टुडे से बातचीत में मीका सिंह बोले, 'समय रैना के साथ मेरा कोई पर्सनल ईशू नहीं है। वह प्यारा इंसान है। मुझे कई लोगों ने बताया कि वह मेरा बड़ा फैन और म्यूजिशियन भी है। रणवीर भी बहुत अच्छा है। वह बहुत विनम्र भी है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी गलती है कि उसे शो पर नहीं जाना चाहिए था। उनका शो बहुत अलग है। रणवीर का शो बहुत डीसेंट है। समय के शो के दर्शक बहुत अलग हैं। अगर वह वहां नहीं गया होता तो ये दिक्कत न होती।'

सही उदाहरण पेश करने चाहिए

मीका बोले, यह रणवीर के शो पर पहला वल्गर कमेंट नहीं था। वह बोले, 'समय रैना के शो पर और भी वल्गर चीजें बोली जा चुकी हैं। आप भारत जैसे देश में अगर इस तरह की चीप चीजें बोलेंगे तो लोगों का दिल दुखेगा। क्योंकि समय सफल हो गया तो बहुत से लोग उसकी तरह बनना चाहते हैं, लेकिन यह गलत है। समय और रणवीर दोनों सफल हैं लेकिन उन्हें सही उदाहरण पेश करना चाहिए। जब आपका इतना तगड़ा प्रभाव है तो आपको कंट्रोल करना चाहिए।'

लोगों से रिक्वेस्ट है कि उन्हें माफ कर दें

मीका आगे बोलते हैं, 'मेरे मन में उनके खिलाफ कुछ नहीं है और इन सबमें उनकी फैमिली को नहीं घसीटना चाहिए। कुछ वक्त के लिए उन्हें बैन कर दो। इसके साथ कई दूसरे इन्फ्लूएंसर्स ने भी सीखा है कि वे कुछ भी बकवास नहीं कर सकते। वे बच्चे हैं जो सफल हो गए इसलिए मैं लोगों से रिक्वेस्ट करता हूं कि उन्हें माफ कर दें। दोनों पढ़े-लिखे और अच्छी तरह बात करने वाले हैं, बस वे सफलता हैंडल नहीं कर पाए।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें