Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडManoj Bajpayee recalls father inlaws advice on how to deal who speak against religion

मनोज बाजपेयी ने ससुर से सीखा धर्म के खिलाफ कट्टरता दिखाने वाले को कैसे दें जवाब, बोले- भारत में…

  • मनोज बाजपायी ने एक पॉडकास्ट के दौरान दुख जताया कि भारत के लोगों के अंदर भेदभाव कूट-कूटकर भरा हुआ है। वे साउथ के लोगों को मद्रासी कहकर बुलाते हैं। इस पर उनके ससुर ने एक सीख दी थी।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानThu, 23 May 2024 10:22 AM
share Share

मनोज बाजपेयी जब बिहार से दिल्ली आए तो उन्हें लोगों का भेदभाव झेलना पड़ा। लेकिन उन्हें इन सबसे निपटना आता है और इसकी सीख उनकी पत्नी शबाना रजा (नेहा) के पिता से भी मिली थी। मनोज ने बताया कि उनके ससुर ने कट्टर लोगों को जवाब देना सिखाया था। मनोज ने दुख जताया कि भारत के लोग कितने अज्ञानी हैं कि साउथ के लोगों को मद्रासी कहते हैं। वहीं कई लोग यूपी-बिहार में फर्क तक नहीं जानते।

ससुर ने सिखाया जवाब देना

मनोज बाजपेयी हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में थे। उनसे पूछा गया कि जब वह बिहार से दिल्ली पढ़ने आए तो उन्हें भेदभाव का शिकार होना पड़ा था? मनोज ने जवाब दिया, बिल्कुल। लेकिन आपको इन सबसे समझदारी से निपटना होता है। मेरे ससुर कहा करते थे, अगर कोई आपके धर्म या आप जहां से आते हैं उसका मजाक उड़ाता है तो इसका जरा भी विरोध मत करो। सिर्फ मुस्कुरा दो। क्यों? क्योंकि अपने मन में आप सोच रहे हो, 'कितने मूर्ख हो तुम और कितनी घटिया परवरिश है तुम्हारी।'

लोगों को पढ़ना चाहिए

मनोज बोले, भारत के लोग अक्सर एक-दूसरे से भेदभाव करते हैं। हम साउथ इंडियंस को 'मद्रासी' बोलते हैं। कितने अज्ञानी हैं हम लोग? हमें ये भी नहीं पता कि साउथ में अलग-अलग राज्य हैं और उन सबका अलग कल्चर और पहचान है। मैं कई लोगों से मिलता हूं, जिन्हें ये भी नहीं पता कि बिहार और उत्तर प्रदेश अलग राज्य हैं। यूपी में भी ईस्ट और वेस्ट में आपको कल्चर में फर्क दिख जाएगा। आपको पता होना चाहिए, आपको स्टडी करना चाहिए,पढ़ना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें