Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMalaika Arora Shares Cryptic Note Amid Arjun Kapoor Breakup Rumours Remember Who Check On You When You Are Quiet

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की अटकलों के बीच मलाइका अरोड़ा का अजीब पोस्ट, लिखा- याद रखो जब आप...

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है जो काफी चर्चा में है।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानFri, 26 July 2024 04:56 AM
share Share

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें काफी समय से सुर्खियों में है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक इस बारे में कमेंट नहीं किया है। अब ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट किया है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं उनके ये पोस्ट खुद की पर्सनल लाइफ से रिलेटेड तो नहीं।

क्या लिखा मलाइका ने

मलाइका ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है, 'याद रखो जब आप चुप हुए तो किसने आपको चेक किया। वो लोग आपके हैं।' वहीं एक और पोस्ट मलाइका ने शेयर किया है जिसमें लिखा है, 'हर स्माइल, हर लविंग वर्ड, हर नेक एक्शन दिखाता है आपकी आत्मा कितनी सुंदर है। हैप्पी मॉर्निंग।'

अर्जुन के बर्थडे पर नहीं आई थीं

बता दें कि वैसे तो कई दिनों से ब्रेकअप की खबरें आ रही थीं, लेकिन फिर हाल ही में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर जब सभी दोस्त और परिवार वाले पहुंचे, लेकिन मलाइका अरोड़ा नहीं आईं तो फिर ब्रेकअप की खबरों को और हवा मिल गई।

मलाइका की मिस्ट्री मैन के साथ फोटो

वहीं हाल ही में जब मलाइका वेकेशन पर गई थीं तब उन्होंने एक मिस्ट्री मैन की फोटो शेयर की थी जिसके बाद मलाइका के नए अफेयर की खबरें आने लगीं। हालांकि इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

बता दें कि मलाइका और अर्जुन ने साल 2018 में डेट करना शुरू किया था। दोनों धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को लेकर ओपन हुए। कई बार तो दोनों की शादी की भी खबरें आई थीं। लेकिन फिर अचानक पता चला कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें