Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMalaika arora father anil commits suicide died jumping off terrace says report

मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्महत्या, छत से कूदकर दी जान

  • मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। अभी सुसाइड की वजह सामने नहीं आ सकी है।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानWed, 11 Sep 2024 06:52 AM
share Share

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल का बुधवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने छठवें फ्लोर से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बांद्रा पुलिस ने फिलहाल एक्सीडेंटल डेथ की रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की जांच की जा रही है। घटना की खबर लगते ही मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान वहां पहुंच गए थे। बाद में उनकी बहन अलवीरा भी दिखाई दीं। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फोरेंसिक टीम और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

नहीं पता चली आत्महत्या की वजह
मलाइका के पिता अनिल की मौत पर पुलिस का कहना है कि वह अरोड़ा फैमिली मेंबर्स और उनके यहां काम करने वालों के बयान रिकॉर्ड करेंगे। आत्महत्या की वजह पता करने के लिए उनका फोन भी चेक किया जाएगा।

घटनास्थल के कई वीडियोज वायरल हैं। एक वीडियो में अरबाज खान दिखाई दे रहे हैं। साथ में पुलिस भी है। बताया जा रहा है दुर्घटना का पता चलते ही अनिल अरोड़ा को हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन वह बच नहीं पाए। अनिल अरोड़ा ने जान क्यों दी, अभी इसका कारण पता नहीं चल सका है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर अरबाज खान, अलवीरा अग्निहोत्री और अर्जुन कपूर दिखाई दिए। बताया जा रहा है घटना के वक्त मलाइका अरोड़ा पुणे में थीं। अनिल अरोड़ा की दोनों बेटियां मलाइका और अमृता दोपहर 1 बजे के बाद मौके पर पहुंच पाईं।
 

ये भी पढ़े:मलाइका की मां ने दिया अनिल अरोड़ा के सुसाइड पर बयान, पढ़ें

मां-बाप का हो चुका तलाक
मलाइका पहले एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उनके माता-पिता का तलाक हो चुका है। उस वक्त वह महज 11 साल की थीं। डिवोर्स के बाद मां और पिता अलग रहने लगे थे। दोनों बेटियां मलाइका और अमृता मां जॉयस के साथ रहने लगी थीं। मलाइका की मां मलयाली क्रिस्चन हैं और पिता पंजाबी हिंदू थे।

मलाइका ने इंटरव्यू में बताया था कि मां और पिता के अलग हो जाने के बाद उन्होंने अपनी मां को अलग नजर से देखा। मलाइका की मां ने दोनों बेटियों को अकेले पाला था। मलाइका ने बताया था कि इसी वजह से वह भी इतनी इंडिपेंडेट हो गईं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें