Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMalaika Arora Arjun Kapoor Breakup Actress Drops Cryptic Post Know What Happened in their Relation

Malaika-Arjun Breakup: अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने किया पोस्ट, लिखा- 'जो लोग प्यार…'

Arjun-Malaika Breakup: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे वक्त से एक खूबसूरत रिलेशनशिप में थे। हालांकि, अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच मलाइका ने एक पोस्ट शेयर किया है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 31 May 2024 08:43 AM
share Share

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बहुत सालों से रिलेशनशिप में थे। दोनों बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक थे। हालांकि, अब दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

अलग हुईं अर्जुन और मलाइका की राहें

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया है। पिंकविला के मुताबिक, "बहुत से सूत्रों ने यह कंफर्म किया है कि मलाइका और अर्जुन, दोनों ने ही, सम्मानजनक तरीके से अपनी-अपनी राहें अलग कर ली हैं। सूत्रों ने बताया कि इस रिलेशनशिप ने अपना कोर्स पूरा कर लिया था और दोनों इस स्थिति से सम्मानजनक तरीके से निपटेंगे।"

दोनों की सहमति से टूटा रिश्ता

एक सूत्र ने बताया कि मलाइका और अर्जुन के बीच बेहद स्पेशल रिलेशनशिप था और दोनों एक दूसरे के दिल में एक खास जगह बनाए रखेंगे। दोनों ने सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। दोनों किसी को भी इस रिश्ते के बारे में किसी भी तरह की टिप्पणी करने की अनुमति नहीं देंगे।

 

"उनका एक लंबा, प्यारा और फलदायी रिश्ता था जो दुर्भाग्य से अब खत्म हो गया है। इसका मतलब ये नहीं है कि दोनों के बीच कोई मनमुटाव है। दोनों एक दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और एक दूसरे की स्ट्रेंथ हैं। दोनों ने इस रिलेशनशिप को बहुत सम्मान दिया है। वो अब भी एक दूसरे को उतना ही सम्मान देंगे। दोनों सालों तक एक सीरियस रिलेशनशिप में थे और वो चाहते हैं कि लोग उन्हें इस इमोशनल टाइम में स्पेस दें।"

बता दें, ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में प्यार और सपोर्ट की बात की है।

 

Malaika Arora Post

मलाइका ने जो पोस्ट किया है उसमें लिखा है- धरती पर सबसे बड़ा खजाना वो लोग हैं जो हमें प्यार करते हैं, सपोर्ट करते हैं। उन्हें खरीदा या रिप्लेस नहीं किया जा सकता है, और हम सबके पास ऐसे बहुत कम लोग हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें