सोनाक्षी सिन्हा के साथ अनबन की खबरों के बीच लव सिन्हा ने पिता संग पोस्ट की फोटो, लिखा- मुझे नहीं पता...
Sonakshi Sinha's Brother Shares Photo: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद से ही लगातार लव सिन्हा और सोनाक्षी के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं। अब इन खबरों के बीच लव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद से लगातार खबरें आ रही हैं कि सोनाक्षी और उनके भाई लव सिन्हा के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा अपनी बहन की शादी में शामिल भी नहीं हुए थे। अनबन की इन खबरों के बीच लव सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में लव सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ नजर आ रहे हैं।
लव सिन्हा ने शेयर की ये तस्वीर
लव सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- 2012? मुझे नहीं पता कि मैं क्या सोच रहा था जब मैनें ये पहना। इस तस्वीर में शत्रुघ्न सिन्हा कोई अवार्ड हाथ में लिए नजर आ रहे हैं। वहीं, लव सिन्हा चेक शर्ट के साथ कोट-पैंट पहने नजर आ रहे हैं।

23 जून को हुई थी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी
बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधे थे। सोनाक्षी की शादी की तैयारियों के बीच खबरें आ रही थीं कि सोनाक्षी की शादी से उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्य खुश नहीं हैं। हालांकि, शादी की रस्मों के दौरान पिता शत्रुघ्न सिन्हा उनके साथ नजर आए थे। वहीं, उन्होंने साफ कर दिया था कि वो शादी से खुश हैं। सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा और उनकी मां पूमन सिन्हा भी शादी का हिस्सा थीं।
वहीं, लव सिन्हा ने कुछ दिन पहले सोनाक्षी के ससुर इकबाल रतनसी को लेकर अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसे उन्होंने बाद में डीलीट कर दिया था। इसी से साथ, लव सिन्हा ने जहीर के परिवार की ओर इशारा करते हुए कहा था कि वो कुछ लोगों के साथ जुड़ना नहीं चाहते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।