करीना कपूर ने पहली बार की दीपिका पादुकोण की तारीफ, सिंघम अगेन में रोल के बारे में दी जानकारी
- करीना कपूर और दीपिका पादुकोण फिल्म सिंघम अगेन में पहली बार एक साथ नज़र आने वाली हैं। ऐसे में बेबो ने अपनी को-एक्ट्रेस के बारे में कही ये बात।

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म सिंघम अगेन साल की सबसे बड़ी फिल्मों से एक होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर्स एक साथ नजर आने वाले हैं। इनके साथ करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी अहम किरदार निभाती दिखेंगी। अब हाल में एक इंटरव्यू में बेबो ने अपने और दीपिका के रोल के बारे में बात की है। दोनों शानदार एक्ट्रेसेज पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रही हैं।
करीना ने दीपिका के बारे में कही ये बात
करीना कपूर ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में फिल्म सिंघम अगेन के बारे में की है। एक्ट्रेस ने बताया कि ये फिल्म पूरी तरह से मेल एक्टर्स पास बेस्ड है। लेकिन इस फिल्म में दीपिका और वो खुद एक अहम और बहुत ही मजबूत किरदारों को निभा रही हैं। हालांकि, ये दोनों ही किरदार एक दूसरे से काफी अलग हैं। आगे करीना ने ये भी कहा कि सिंघम अगेन इस साल ऑडियंस के लिए बड़ा गिफ्ट है और उन्हें यकीन है कि इस फिल्म को लोग एन्जॉय करेंगे।

रिलीज़
बता दें, रोहित शेट्टी पिछले दो सालों से सिंघम अगेन की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। पिछले साल फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। अजय देवगन बाजीराव सिंघम के किरदार में ही नज़र आएंगे। इस बार नई कास्ट के साथ उन्हें विलेन भी नए मिलने वाले हैं। 15 अगस्त के मौके पर रिलीज़ हो रही सिंघम अगेन अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से टकराएगी। अब देखना होगा ऑडियंस किस फिल्म को ज्यादा प्यार देती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।