Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKareena Kapoor Saif Ali Khan SonTaimur Ali Khan Old Video Yelling Camera Band Kar At Paparazzi Goes Viral

‘कैमरा बंद कर…’, वायरल हुआ तैमूर का पुराना वीडियो, मां करीना के सामने पपराजी पर चिल्लाते आ रहे हैं नजर

तैमूर अली खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तैमूर, अपनी मां करीना कपूर के सामने चिल्लाते नजर आ रहे हैं।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 26 Aug 2024 02:03 PM
share Share

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तैमूर बहुत गुस्से में नजर आ रहे हैं। वे अपनी मां करीना के सामने पपराजी पर चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं। जब से तैमूर का ये वीडियो सामने आया है तब से लोग तैमूर को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। आइए बताते हैं इस वीडियो में तैमूर, पपराजी से क्या कहते सुनाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो

वायरल हो रहा ये वीडियो करीना के घर के बाहर का है। वीडियो में जहां जेह अली खान (करीना और सैफ का छोटा बेटा) अपने खिलौने वाली कार में बैठकर धूप का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वहीं तैमूर, करीना के साथ कार के आने का इंतजार करते दिख रहे हैं। इंतजार, धूप और पैपराजी से मिल रहे अटेंशन की वजह से तैमूर भड़क जाते हैं। वह गुस्से में पपराजी के पास जाते हैं और कहते हैं, “बंद कर (शब्द समझ से बाहर), बंद कर (शब्द समझ से बाहर), बंद कर इसको।” ऐसे में करीना, तैमूर का हाथ पकड़ती हैं और उसे वहां से ले जाती हैं। 

तैमूर का क्रेज

कुछ महीने पहले, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर और अनुभवी पैप वरिंदर चावला ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि अगर वे तैमूर की फोटो नहीं अपलोड करते तो लोग उनसे सवाल करते थे। उन्होंने कहा था, “एक समय था जब अगर हम तैमूर की तस्वीरें पोस्ट नहीं करते थे, तो हमारे पोस्ट पर लोग कमेंट करते थे, ‘आज तैमूर की फोटो नहीं आई।’ हमारे DM में सवालों की बाढ़ आ जाती थी। ऐसे में हमने हर जगह उसको फॉलो करना शुरू कर दिया था।”

यहां देखिए वीडियो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें