Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKareena Kapoor Old Video Viral Taimur Name Story Saif Ali Khan Old Friend Actress accused of lying Bollywood hindi news

'सैफ के दोस्त के नाम पर रखा था बेटे तैमूर का नाम...', करीना का वीडियो वायरल होते ही लोग बोले- अपने ही झूठ के जाल…

करीना कपूर खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस बेटे तैमूर के नाम को लेकर बात कर रही हैं। करीना का वीडियो वायरल होते ही लोगों ने उनपर झूठ बोलने का इल्जाम लगाया है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 29 May 2024 04:55 AM
share Share

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान को लोगों ने तब बुरी तरह ट्रोल किया था जब उन्होंने अपने बड़े बेटे का नाम अनाउंस किया था। सैफ अली खान और करीना कपूर के बड़े बेटे का नाम तैमूर है। लोगों ने मंगोल किंग के नाम पर बेटे का नाम रखने के लिए दोनों की बहुत ट्रोलिंग की थी। उस वक्त देशभर में प्रोटेस्ट हुए थे। 

पहले बेस्ट फ्रेंड के नाम पर रखा नाम?

हालांकि, कुछ सालों बाद करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने बेटे तैमूर का नाम मंगोल किंग के नाम पर नहीं बल्कि सैफ के पहले बेस्ट फ्रेंड के नाम पर रखा था। करीना ने उस इंटरव्यू में बताया था कि सैफ ने उनसे कहा था कि अगर उन्हें बेटा होता है तो वो उसका नाम तैमूर रखेंगे क्योंकि सैफ अली खान के बचपन के पहले बेस्ट फ्रेंड का नाम तैमूर था। 

करीना का पुराना वीडियो वायरल

हालांकि, अब रेडिट यूजर्स को करीना का एक वीडियो हाथ लगा है जिसमें वो यह कहती नजर आ रही हैं कि सैफ अली खान ने बेटे तैमूर का नाम चुना था। वो वीडियो में कहती हैं, " उन्हें इतिहास बहुत पसंद है और अपने पसंदीदा योद्धाओं के बारे में वो बहुत स्पष्ट हैं। वह उनके बारे में पढ़ते हैं और मुझे लगता है कि वह मंगोल किंग तैमूर के प्रशंसक थे। सैफ ने बचपन में उसने उसके बारे में बहुत कुछ पढ़ा था।"

रेडिट वीडियो में क्या बोल रहीं करीना?

वहीं, रेडिट पर जो वीडियो वायरल है उसमें करीना का वो इंटरव्यू भी नजर आ रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि सैफ के पहले बेस्ट फ्रेंड के नाम पर तैमूर का नाम रखा गया था। रेडिट पर जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोग करीना को कमेंट सेक्शन में ट्रोल करने लगे। यहां क्लिक करके आप भी देखें वीडियो। 

करीना कपूर की वीडियो पर एक रेडिट यूजर ने लिखा कि करीना अपने ही झूठ के जाल में खो गई हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि क्या एक मां के रूप में उन्हें यह भी याद नहीं कि उन्होंने अपने बेटे का ये नाम क्यों रखा था? वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि बेटे का नाम तैमूर रखना था तो इब्राहिम सैफ के पहले बेटे हैं, उनका नाम तैमर क्यों नहीं रखा…शायद अमृता  को दूसरा नाम चाहिए होगा…ऐसा हो सकता है। 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें