करण सिंह ग्रोवर का छलका दर्द, बोले- 3 महीने की बच्ची के दिल में मिले थे 2 छेद, 6 घंटे तक चली थी सर्जरी, आज भी…
Karan Singh Grover: करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी देवी को असली फाइटर बताया और उस वक्त को याद किया जब देवी के दिल में 2 छेद मिले थे।

करण सिंह ग्रोवर इमोशनल हो गए। करण ने इंटरव्यू के दौरान उस वक्त को याद किया जब डॉक्टर ने उन्हें बताया था कि उनकी बेटी देवी के दिल में दो छेद हैं। करण ने अपनी बेटी को फाइटर कहा और बताया कि आज भी उनकी बेटी के शरीर पर ओपन हार्ट सर्जरी के निशान हैं। पढ़िए क्या बोले करण सिंह ग्रोवर।
करण ने बेटी को बताया फाइटर
करण सिंह ग्रोवर ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मेरी जिंदगी में कुछ न कुछ होते रहते है। मुश्किल और कठिनाई भरे पल आते रहते हैं, लेकिन मैं खुद को बहुत लकी मानता हूं क्योंकि आज तक मेरे साथ कुछ बहुत बुरा नहीं हुआ। एक समय ऐसा भी आया था जब डॉक्टर ने हमें बताया था कि हमारी बेटी के दिल में दो छेद हैं। वो समय बहुत मुश्किल समय था। मुझे नहीं पता कि जब देवी तीन महीने की थी और उसकी ओपन हार्ट सर्जरी हो रही थी तब उसने कितना दर्द सहा होगा। मेरे लिए मेरी बेटी असली फाइटर है।”
क्या बोले करण?
करण ने आगे कहा, “मेरी बेटी के शरीर पर अब भी ओपन हार्ट सर्जरी का निशान है, लंबा-सा निशान। देवी ने और बिपाशा ने उस दौरान जो कुछ भी सहा, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। जब मेरी बेटी छह घंटे तक चली सर्जरी के बाद बाहर आई तब उसने साबित कर दिया है कि वह असली फाइटर है।”
दो साल की होने वाली है देवी
बता दें, करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 को बिपाशा बसु से शादी की थी। शादी के छह साल बात बिपाशा ने बेटी को जन्म दिया और उसका नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा। देवी अब एक साल 9 महीने की हो गई है और स्वस्थ्य है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।