Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKangana Ranaut Claims Bollywood Actors Assault Women talked about kolkata rape and murder case

डिनर पर बुलाकर धमकाते हैं, घर पहुंच जाते हैं; कंगना बोलीं- बॉलीवुड के हीरो करते हैं लड़कियों का शोषण

  • कंगना रनौत ने बॉलीवुड के हीरोज पर संगीन आरोप लगाए हैं। पढ़िए उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर बात करते हुए क्या कहा।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तानTue, 17 Sep 2024 12:32 AM
share Share

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बॉलीवुड के मेल एक्टर्स पर निशाना साधा है। कंगना ने कहा कि बॉलीवुड फिल्मों में अब हीरो विलेन बन गए हैं। उनके हीरो गुंडे होते हैं, जो महिलाओं का पीछा करते हैं, उन्हें छेड़ते हैं और उनका शोषण करते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड में महिलाओं की दुर्दशा के लिए मेल एक्टर्स जिम्मेदार हैं, ये लोग उनका शोषण करते हैं और उन्हें धमकाते हैं। 

सबसे ज्यादा शोषण हीरो करते हैं: कंगना

कंगना ने ये सब दिल्ली में सोमवार को आयोजित न्यूज18 इंडिया चौपाल कार्यक्रम में कहा। कंगना ने मेल एक्टर्स पर अपना गुस्सा निकालते हुए कहा, “ये जो हीरो लोग होते हैं, वे महिलाओं का शोषण करते हैं। डिनर पर बुलाना, मैसेज करना और घर पर आकर धमकना..आपको पता है यह सब? अगर आप किसी के साथ समय बिताना चाहते हैं, प्रेम है तो वह अलग बात है। सबसे ज्यादा शोषण हीरो करते हैं। अगर एक बेटी अपने दम पर आगे आई है, तो क्या आसमान गिर गया?”

खलनायक, नायक बन गए हैं: कंगना

कंगना ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जिस तरह की फिल्में बन रही हैं उस पर भी सवाल उठाया और कहा, “बॉलीवुड फिल्मों में अब खलनायक, नायक बन गए हैं। उनके हीरो गुंडे होते हैं, जो महिलाओं का पीछा करते हैं, उन्हें छेड़ते हैं और उनका शोषण करते हैं।” जब उनसे रणबीर कपूर को सीरियल स्कर्ट चेजर कहने पर सवाल पूछा गया, तो कंगना ने होस्ट को बीच में रोकते हुए कहा कि आप ऐसे तर्क कर रहे हैं जैसे वो कोई संत हों।

इमरजेंसी पर बोलीं कंगना

अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' के विवाद पर कहा कि केवल कुछ ही लोगों को उनकी फिल्म से आपत्ति है। उन्होंने भिंडरावाले का बचाव करने वालों पर सवाल उठाते हुए कहा, "वह कोई संत नहीं था बल्कि एक आतंकवादी था।" उन्होंने आगे कहा, “यह हमारा इतिहास है जिसे जानबूझकर छिपाया गया है। हमें इसके बारे में नहीं बताया जाता। मेरी फिल्म पूरी तरह से तैयार है। इसे सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल चुका है। 4 इतिहासकारों ने हमारी फिल्म के फैक्ट्स को सुपरवाइज किया है। हमारे पास सभी दस्तावेज हैं। मेरी फिल्म में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन कुछ लोग भिंडरावाले को संत, क्रांतिकारी या नेता मानते हैं। उन्होंने याचिकाओं के जरिए फिल्म को बैन करने की धमकियां दी हैं। मुझे भी धमकियां मिली हैं।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें