Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडjaideep ahlawat is impressed with kareena Kapoor saif ali khan son taimur says he is well behaved never waste food and c

तैमूर के सवाल का जवाब नहीं दे पाए जयदीप अहलावत, बताया कैसा है करीना के लाडले का बर्ताव

  • सैफ करीना के बेटे तैमूर और जेह के वीडियोज लोग बचपन से देखते आ रहे हैं। पैप्स को देखकर वे भले ही टेढ़े-मेढ़े मुंह बनाते हों लेकिन जयदीप अहलावत का 'टिम' से मिलने का अनुभव कुछ और ही रहा।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानThu, 16 May 2024 06:44 AM
share Share

जयदीप अहलावत को-स्टार करीना कपूर के बेटे तैमूर से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि सैफ और करीना ने अपने बच्चों को काफी तहजीब सिखाई है। जयदीप ने तैमूर से मिलने का अनुभव भी साझा किया। जाने जां के सेट पर जब तैमूर आए तो कई सवाल किए। उन्होंने जयदीप से यह भी पूछा कि वह उनकी मां की फिल्म में क्या रोल प्ले कर रहे हैं।

तैमूर ने पूछा ये सवाल

जयदीप अहलावत करीना कपूर के साथ जाने जां फिल्म में काम कर चुके हैं। उन्होंने मैशेबल इंडिया को तैमूर से अपनी मुलाकात के बारे में बताया। जयदीप बोले, 'तैमूर बहुत ही उत्सुक बच्चा है। वह सवाल पूछता रहता है जैसे, क्या हो रहा है, आप क्या रोल प्ले कर रहे हो? मैं कन्फ्यूज्ड हो गया कि मैं उसे कैसे समझाऊं कि क्या प्ले कर रहा हूं?'

स्टायलिश और प्रोफेशनल हैं तैमूर

जयदीप बताते हैं, 'सैफ सर बोले, वह मेन मैन (लीड) हैं, वह ममा की फिल्म में लीडिंग मैन बने हैं। तब तैमूर बोला, ओके, ऑल द बेस्ट। उसने ऑल द बेस्ट कहा और चला गया। एकदम स्टाइल में और प्रोफेशनली। वह बहुत ही स्मार्ट बच्चा है और कॉन्फिडेंस वाला भी।'

खाना बर्बाद नहीं करता तैमूर

जयदीप ने बताया कि सैफ और करीना इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि तैमूर अपना सारा सामान खुद समेटे और खाना बर्बाद न करे। वह बोले, करीना और सैफ हमेशा बोलते हैं, अपनी चीजें उठाओ, यहां किताब क्यों छोड़ी है, उठाकर वहां रखो। छोटी-छोटी चीजें सिखाई हैं जैसे खाना बर्बाद न करना।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें