Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडHimesh Reshammiya father Vipin last rites farah khan sajid khan kishwer merchant attend funeral

पिता को अंतिम विदाई देकर बेसुध दिखे हिमेश रेशमिया, ढाढ़स बंधाने पहुंचे इंडस्ट्री के साथी

  • हिमेश रेशमिया ने अपने पिता विपिन रेशमिया को जुहू के श्मशान पर नम आंखों से विदाई दी। इस मौके फराह खान, साजिद खान, शान सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। विपिन रेशमिया का निधन बुधवार को हो गया था।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 Sep 2024 09:59 AM
share Share

हिमेश रेशमिया के म्यूजिक डायरेक्टर पिता विपिन रेशमिया बुधवार को इस दुनिया में नहीं रहे। गुरुवार को इंडस्ट्री के लोगों के साथ हिमेश ने उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर विपिन रेशमिया की अंतिम यात्रा की तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं। फराह खान, साजिद खान, सिंगर शान सहित कई लोग हिमेश रेशमिया के पिता को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।

बीमार थे हिमेश के पिता

हिमेश रेशमिया ने पिता का अंतिम संस्कार मुंबई में गुरुवार को किया। एक वीडियो में हिमेश श्मशान में पिता के अंतिम संस्कार के लिए जाते दिख रहे हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर फोटोग्राफर्स का अभिवादन भी किया। श्मशान में किश्वर मर्चेंट और इंडस्ट्री के कई लोग दिखाई दिए। हिमेश के पिता की उम्र 87 साल थी। उन्हें सांस लेने से जुड़ी दिक्कत थी और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती थे।

 

फैमिली फ्रेंड ने की थी निधन की पुष्टि

हिमेश के पिता के निधन की पुष्टि वनिता थापर ने की थी। उन्होंने ईटाइम्स को बताया था, हां उन्हें सांस से जुड़ी दिक्कत थी। वह कोकिलाबेन में भर्ती थे और बुधवार शाम 8:30 बजे उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि वह फैमिली फ्रेंड हैं और हिमेश के पिता को पापा कहकर बुलाती थींय़

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें