Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडHimesh Reshammiya father music director Vipin Reshammiya dies at 87

हिमेश रेशमिया के पिता और म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का निधन, 87 की उम्र में ली आखिरी सांस

  • हिमेश रेशमिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता विपिन रेशमिया ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दें, उनके पिता उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 Sep 2024 01:13 AM
share Share

पार्श्व गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन हो गया है। दिवंगत संगीत निर्देशक और निर्माता विपिन रेशमिया ने 18 सितंबर (बुधवार) की रात 8:30 बजे आखिरी सांस ली। वह 87 वर्ष के थे और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके साथ ही वह उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहे थे।

आज होगा अंतिम संस्कार

हिमेश रेशमिया के पिता का अंतिम संस्कार 19 सितंबर (गुरुवार) को जुहू में किया जाएगा। इसकी जानकारी फैशन डिजाइनर वनिता थापर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दी है। वनिता ने बताया कि गुरुवार (19 सितंबर) की सुबह पहले विपिन रेशमिया का पार्थिव शरीर घर लाया जाएगा और फिर उनके अंतिम दर्शक के लिए घर के दरवाजे खोले जाएंगे। 

पिता को अपना गुरु मानते हैं हिमेश

विपिन, हिमेश के पिता ही नहीं, बल्कि उनके गुरु भी थे। ये बात खुद हिमेश रेशमिया ने इंटरव्यू में कही थी। हिमेश रेशमिया ने कहा था, ‘मेरे पापा, मेरे भगवान, मेरे गुरु हैं। मेरे पिता ने मुझे जो सिखाया है, मेरा म्यूजिक उसी की झलक है।’

इन फिल्मों को किया प्रोड्यूस

विपिन रेशमिया ने ‘द एक्सपोज’ (2014) और ‘तेरा सुरूर’ (2016) को प्रोड्यूस किया था। इन दोनों फिल्मों में उनके बेटे हिमेश रेशमिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, विपिन ने ‘इंसाफ का सूरज’ (1990) नाम की फिल्म के लिए म्यूजिक भी कम्पोज किया था, लेकिन किसी वजह से ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें