Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडfarah khan makes fun of udit narayan kissing controversy, watch video

फराह खान ने उदित नारायण किसिंग विवाद का उड़ाया मजाक, अब हो रही है सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ

  • फराह खान ने अपने व्लॉग में सिंगर उदित नारायण के किसिंग विवाद पर मजाक किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनके इस मजाक पर यूजर्स मस्तीभरे कमेंट कर रहे हैं।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानTue, 18 Feb 2025 08:08 AM
share Share
Follow Us on
फराह खान ने उदित नारायण किसिंग विवाद का उड़ाया मजाक, अब हो रही है सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ

फराह खान अपने मस्तीभरे अंदाज और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। वो अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं जहां अक्सर उन्हें किसी सेलेब्रिटी की किचन में खाना पकाते हुए देखा जा सकता है। इस बार उनके शो की गेस्ट थीं टेनिस प्लेयर सानिया मिर्ज़ा और उनका बेटा इजहान। फराह ने अपना नया व्लॉग शेयर किया है जिसमें उन्हें उदित नारायण से जुड़े किसिंग विवाद का मजाक उड़ाते देखा जा सकता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूजर्स फराह की कमिंग टाइमिंग और सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं।

व्लॉग में फराह और सानिया 'चिकन 65' पकाने की चुनौती में हिस्सा ले रही थीं। खाना बनाने के बाद, इजहान घर के अंदर फुटबॉल खेल रहा था। एक मौके पर, फराह ने उससे बॉल ले ली और उसे वापस पाने के लिए कहा कि पहले उसे एक किस देना होगा। फराह ने मजाक में कहा, "आओ, मुझे उदित जी जैसा किस करो!" इस पर सानिया और उनकी बहन अनम हंसते-हंसते लोटपोट हो गईं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फराह के इस मजाकिया टिप्पणी के बाद, इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कुछ ने इसे अच्छा मजाक बताया जबकि अन्य ने उदित नारायण की घटना की आलोचना की। एक यूजर ने उदित नारायण के पक्ष में लिखा, "वह सबसे स्वाभाविक रूप से मजेदार व्यक्ति हैं जिन्हें मैंने देखा है।" दूसरे ने कमेंट किया, "उम्मीद है कि हर कोई इसे सिर्फ मजाक के रूप में लेगा, क्योंकि जो उन्होंने किया वह बिल्कुल सही नहीं था।" एक और यूजर ने लिखा, ‘फराह की अपनी दुनिया है, ये सुनने के बाद उदित जी भी हंसी नहीं रोक पाएंगे।"

बता दें, हाल में उदित नारायण का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसकी खूब आलोचना हुई थी। वायरल वीडियो में उदित नारायण को अपनी एक फैन को लिप किस करते हुए देखा गया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद, उदित नारायण ने इसे फैंस की दीवानगी बताया और कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें