Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडFarah Khan Controversial Remark Holi Chhapri Festival Bigg Boss 13 Contestant Hindustani Bhau Files Complaint

होली को छपरियों का त्योहार बताना फराह खान को पड़ा भारी, बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट ने किया केस

  • फराह खान ने हाल ही में होली के त्योहार को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। उनकी इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की थी। अब फराह खान के मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 21 Feb 2025 10:13 PM
share Share
Follow Us on
होली को छपरियों का त्योहार बताना फराह खान को पड़ा भारी, बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट ने किया केस

बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने हाल ही में एक टीवी रियलिटी शो में होली के त्योहार को छपरियों का त्योहार बताया था। फराह खान का ये वीडियो क्लिप जैसे ही वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने इसपर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि फराह खान ऐसा कैसे बोल सकती हैं। अब इस मामले में फराह खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिग बॉस 13 के घर में नजर आए हिंदुस्तानी भाऊ यानी विकास फाटक ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है।

फराह खान के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

रिपोर्ट्स की मानें तो विकास ने अपनी वकील अली काशिफ खान देशमुख द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फराह खान के खिलाफ आज यानी 21 फरवरी को खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। शिकायत में दावा किया गया फराह खान ने होली को छपरियों का त्योहार बताया, एक ऐसा शब्द इस्तेमाल किया जो व्यापक रूप से अपमानजनक माना जाता है। हिंदुस्तानी भाऊ ने ये भी कहा कि फराह खान की इस टिप्पणी से उनकी व्यक्तिगत धार्मिक भावनाएं और हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुई शिकायत

फराह खान के खिलाफ धारा 196, धारा 299, धारा 302 और धारा 353 के तहत केस दर्ज हुआ है। बता दें,  फराह खान ने मास्टरशेफ के एक एपिसोड में होली को छपरियों का त्योहार वाली टिप्पणी की थी। 

बता दें, फराह खान इन दिनों टीवी रियलिटी शो सेलेब्रिटी मास्टरशेफ होस्ट कर रही हैं। सेलेब्रिटी मास्टर शेफ में फराह खान ने टीवी एक्टर गौरव खन्ना के साथ बातचीत में होली वाली टिप्पणी दी थी। इसी के साथ फराह खान अपने यूट्यूब चैनल पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में हिना खान, चुम, शिल्पा शिरोडकर जैसे एक्टर्स के साथ व्लॉग रिलीज किया है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें