दिलजीत दोसांझ ने हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ से करवाया भंगड़ा, वायरल हुआ दोनों का डांस वीडियो
- सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें विदेशी एक्टर विल स्मिथ को नचाते हुए देखा जा सकता है। दोनों के इस पर वीडियो को नोरा फतेही, रकुल प्रीत सिंह संग समेत कई सेलेब्रिटी ने कमेंट किया है।

एक्टर, सिंगर दिलजीत दोसांझ अक्सर अपने स्टेज शोज के लिए देश से बाहर रहते हैं। दुनियाभर में उनके टैलेंट को पसंद किया जाता है। विदेश में सिंगर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। अब सिंगर के फैंस की लिस्ट में विदेशी एक्टर विल स्मिथ का नाम भी जुड़ गया है। हाल में दिलजीत दोसांझ ने विल स्मिथ से मुलाकात की। दोनों की ये मुलाकात इतनी खास रही कि अब इनका डांस वीडियो वायरल हो रहा है।
दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। एक्टर्स ने कैप्शन में लिखा है, “पंजाबी आ गए ओए”। वीडियो में देखा जा सकता है कि विल स्मिथ अपने हाथों में फोन से सिंगर की तस्वीर दिखाते हैं और पीछे से दिलजीत सफेद कुर्ते-पायजामे और लाल पगड़ी पहने सामने आ जाते हैं। दोनों पंजाबी गाने पर एक दूसरे के डांस स्टेप फॉलो करते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर नोरा फतेही ने कमेंट किया है। वहीं फैंस रियेक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि विल स्मिथ को सिर्फ दिलजीत नचा सकते हैं।
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'आज इंटरनेट पर सबसे खूबसूरत वीडियो', एक और यूजर ने लिखा, 'इसकी उम्मीद नहीं थी', एक और यूजर ने लिखा, 'य सबसे खास कोलैबोरेशन है'। दिलजीत और स्मिथ का ये वीडियो फैंस पसंद कर रहे हैं।
बता दें, फरवरी में विल स्मिथ ने दिलजीत के एक पोस्ट पर फायर का कमेंट किया था, जिस पर एक्टर-सिंगर ने रियेक्ट किया था। अब दोनों को साथ में डांस करते देख एक्टर्स के फैंस पसंद कर रहे हैं। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, दिलजीत अपने गानों पर प्रभास, दीपिका पादुकोण समेत कई सेलेब्रिटी को नचा चुके हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।