Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDharmendra Deol Shares A Throwback Photo With Cryptic Caption About Cheating Sunny Deol Bobby Deol Hema Malini

'आंख बंद करके भरोसा करता...', धर्मेंद्र ने किसके लिए लिखी धोखा देने वाली बात, पोस्ट देख फैंस को हुई चिंता

  • धर्मेंद्र लगभग हर दिन ही तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। धर्मेंद्र के चाहने वालों को भी अपने उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSun, 12 May 2024 06:29 AM
share Share

Dharmendra Deol Cryptic Post: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र उन स्टार्स में से हैं जिनके लिए उम्र महज एक नंबर के समान हैं। 88 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र की फिटनेस देखने लायक है। उम्र के इस पड़ाव में भी वो फिल्मों में एक्टिंग कर रहे हैं। अपने काम के साथ धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र लगभग हर दिन ही तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं।धर्मेंद्र के चाहने वालों को भी अपने उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी बीच अब एक्टर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। एक्टर के इस पोस्ट ने हर किसी को चिंता में डाल दिया है। आइए जानते हैं...

आखिर धर्मेंद्र ने क्यों लिखा ऐसा पोस्ट?

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने अपने हाल ही में अपने एक्स ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए कुछ ऐसा लिखा जिसे पढ़ने के बाद हर कोई सोच में पड़ गया। अपनी इस तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, 'कृपया उस व्यक्ति को धोखा न दें, जो आप पर आंख बंद करके भरोसा करता हो'। एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हे। इसे देखने के बाद फैंस काफी चिंता में पड़ गए हैं और ये सोच रहे हैं आखिर एक्टर ने ऐसा क्यों और किसके लिए लिखा है।

Dharmendra

पोस्ट देखते ही यूजर्स ने किए कमेंट्स

धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर फैंस के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर जहां एक तरफ कई यूजर्स ने चिंता जताई, तो कई उनके इस कैप्शन पर अपनी सहमति जताते नजर आए। इस पर एक यूजर ने लिखा, 'सर बिल्कुल सही लिखा आपने।' एक ने कहा, 'सही कह रहे हैं सर, लेकिन धोखा क्यों दें।' वहीं, एक तीसरा लिखता है, 'आपको किसने चीट किया पाजी।'

धर्मेंद्र का वर्कफ्रंट

धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार वो इसी साल यानी 2024 को शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे। इससे पहले धर्मेंद्र रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी' की प्रेम कहानी में दिखे थे। मूवी में उनके साथ शबाना आजमी भी लीड रोल में थीं। इस फिल्म में 88 साल के धर्मेंद्र और शबाना के बीच किसिंग सीन की खूब चर्चा हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें