Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDeva Box Office Collection Day 6 Shahid Kapoor Pooja Hegde Starrer Movie Wednesday Collection

Deva BO Day 6: शाहिद की 'देवा' का 6 दिनों में ही कम होने लगा असर, जानें कितना किया कलेक्शन

  • निर्माता रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित 'देवा' की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में शाहिद कपूर पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मूवी की कहानी के साथ ही इसके गाने भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। '

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 Feb 2025 06:29 AM
share Share
Follow Us on
Deva BO Day 6: शाहिद की 'देवा' का 6 दिनों में ही कम होने लगा असर, जानें कितना किया कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' के रिलीज का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। एक बार फिर से दर्शक शाहिद की एक्शन फिल्म को देखने के लिए बेताब थे। शाहिद कपूर की 'देवा' ने बॉक्स ऑफिस पर 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार-वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' के साथ सामना हुआ। ऐसे में दोनों ही फिल्मों का आपस में तगड़ा टक्कर रहा। 'देवा' को रिलीज हुए आज छह दिन हो गए हैं। ऐसे में शाहिद कपूर की फिल्म के बुधवार की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं 'देवा' ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

कितना कलेक्शन कर चुकी है देवा

फेमस मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित 'देवा' की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में शाहिद कपूर पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मूवी की कहानी के साथ ही इसके गाने भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। 'देवा' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की थी, लेकिन अब इसका कलेक्शन कम होता जा रहा है। आगे अब वीकडेज में 'देवा' की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं, क्योंकि शुक्रवार को हिमेश रेशमिया की 'बैडऐस रविकुमार' के साथ जुनैद खान-खुशी कपूर की 'लवयापा' भी रिलीज होने वाली है। 'देवा' ने ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, दूसरे और तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन काफी बेहतरीन रहा। ऐसे में अब 'देवा' के बुधवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को खबर लिखने तक 2.35 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 26.65 करोड़ हो चुकी है। फाइनल आंकड़े और भी बेहतर हो सकते हैं।

डे वाइज देखें 'देवा' का कलेक्शन

1 डे- 5.5 करोड़

2 डे- 6.4 करोड़

3 डे- 7.25 करोड़

4 डे- 2.75 करोड़

5 डे- 2.4 करोड़

6 डे- 2.35 करोड़

टोटल कलेक्शन- 26.65 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:100 करोड़ के पार पहुंची अक्षय की 'स्काई फोर्स', जानें 13वें दिन का कलेक्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें