पापा रणवीर का यूं होता है घर पर इंतजार, दीपिका पादुकोण ने पोस्ट किया क्यूट वीडियो
- दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद से अक्सर ही पेरेन्टिंग पर कोई वीडियो या पोस्ट शेयर करती रहती हैं। रणवीर सिंह ने भी हाल ही में पिता बनने को लेकर अपनी खुशी पापाराजी से साझा की। इसी क्रम में अब दीपू ने एक और वीडियो शेयर किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जब से मां बनी हैं तब से सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी बिलकुल बदल गई है। अब वो अक्सर ही पेरेन्टिंग और बच्चों के बर्ताव से जुड़े रील इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। सबसे पहले उन्होंने अपना इंस्टा बायो बदला जो कि काफी चर्चा में रहा और अब वो अपनी इंस्टा स्टोरी पर अक्सर बच्चों के बर्ताव के बारे में कोई क्लिप या रील साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में एक ताजा रील अपने पति रणवीर सिंह को टैग करते हुए शेयर की है।
रणवीर सिंह का यूं इंतजार करती हैं दीपिका
दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक छोटा सा बच्चा अपनी खिलौने वाली दूरबीन से दरवाजे पर खड़ा होकर बाहर देख रहा है। इस रील के कैप्शन में लिखा है- मैं जब मेरा पति मुझसे कहे कि वो 5 बजे घर आ जाएगा और 5 बजकर 1 मिनट हो जाएं। दीपिका पादुकोण ने इस वीडियो पर अपने पति रणवीर सिंह को टैग किया है और एक क्यूट इमोजी बनाया है। बता दें कि मां बनने के बाद जहां दीपिका पादुकोण अपने पति और बच्चे के साथ वक्त बिताने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं, वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह भी बहुत खुश हैं।

जब रणवीर ने जाहिर की बाप बनने की खुशी
'गली बॉय' फेम एक्टर रणवीर सिंह एक हालिया इवेंट में पापाराजी के साथ अपने पिता बनने की खुशी साझा करते दिखे। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ जिसमें वो फोटोग्राफर्स से गले मिलकर जोशीले अंदाज में बोले- बाप बन गया रे। बात दीपिका पादुकोण की करें तो मां बनने के बाद से अभी तक वो मीडिया के सामने नहीं आई हैं लेकिन फैंस को बच्ची के साथ उनकी पहली झलक का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन उनकी जिंदगी के तजुर्बे वो इंस्टा पर जरूर साझा करती रहती हैं।
कब हुआ दीपिका रणवीर की बेटी की जन्म?
बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जिंदगी में ये नन्हीं मेहमान 8 सितंबर 2024 को आई थी। कपल ने एक कोलैब पोस्ट करके अपने फैंस को इसके बारे में बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- नन्हीं परी का स्वागत है। दीपिका और रणवीर। इस पोस्ट पर बॉलीवुड के ढेरों सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके कुछ ही दिन बाद दीपिका पादुकोण ने अपना इंस्टा बायो चेंज किया और लिखा- फीड, बर्प, स्लीप, रिपीट। यानि बच्चे को दूध पिलाओ, उसे डकार दिलाओ, उसे सुला दो और फिर से वही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।