Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDeepika Padukone Reveals Husband Ranveer Singh and Her took 2 months to name baby girl dua says it was not first choice

दीपिका पादुकोण ने रणवीर को बताया 'आइडल हस्बैंड', कहा बेटी का नाम दुआ रखने के लिए लिया दो महीने का समय

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पति रणवीर सिंह के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह एक ‘आइडल हस्बैंड’ हैं। उन्होंने बाताया कि बेटी का नाम दुआ रखने के लिए उन दोनों ने दो महीना का समय लिया था।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 7 May 2025 11:10 PM
share Share
Follow Us on
दीपिका पादुकोण ने रणवीर को बताया 'आइडल हस्बैंड', कहा बेटी का नाम दुआ रखने के लिए लिया दो महीने का समय

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नई-नई मां बनी हैं। उन्होंने पिछले साल सितंबर के महीने में एक बेटी को जन्म दिया है। मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण एक बार फिर एक्टिव हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह से मिलने वाले सपोर्ट के बारे में बात की। वहीं, उन्होंने बताया कि रणवीर और उन्होंने बेटी का नाम दुआ रखने के लिए दो महीने का समय लिया। दीपिका ने इंटरव्यू में पति रणवीर को ‘आइडल हस्बैंड’ बताया।

रणवीर के बारे में क्या बोलीं दीपिका पादुकोण

मैरी क्लेयर मैगजीन से खास बातचीत में दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ परिवार शुरू करने के बारे में बात की। दीपिका ने इस बारे में बात की कि कैसे बच्चे पैदा करने कि लिए महिलाओं को समाज का प्रेशर झेलना पड़ता है। उन्होंने माना कि क्योंकि वो एक सिलेब्रिटी हैं, इसलिए उन्हें ये प्रेशर नहीं झेलना पड़ता है। दीपिका ने बताया कि बच्चे को लेकर रणवीर ने उन्हें लीड लेने को कहा। 

दीपिका ने बताया कि रणवीर ने उनसे कहा कि ये उनकी बॉडी है, तो जब वो रेडी होंगी तब बच्चे की प्लानिंग करेंगे। दीपिका बोलीं, "उन्होंने (रणवीर) कहा कि यह आपका शरीर है। हां, ये निर्णय हम साथ में लेंगे, लेकिन आपका शरीर इससे गुजरने वाला है। इसलिए जब भी आप तैयार महसूस करें।"

दो महीने में तय किया था बेटी का नाम

दीपिका ने इस मौके पर बताया कि बेटी का नाम दुआ रखने के लिए कपल ने दो महीने का वक्त लिया। दीपिका ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी थी बच्चे को अपनी बाहों में पकड़ना, उसे ये नई दुनिया देखने देना जिसमें वो आई है, और उसकी पर्सनालिटी को थोड़ा डेवलेप होने देना।" दीपिका ने आगे बताया उन्होंने रणवीर को बेटी का नाम टेक्स्ट पर बताया। दीपिका ने कहा कि उन्होंने रणवीर को दुआ नाम लिखकर मैसेज किया, रणवीर को वो नाम बहुत पसंद आया। दीपिका ने कहा, "ऐसा लगा कि यह इस बात का एक सुंदर सारांश है कि वह हमारे लिए क्या मायने रखती हैं।"

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें