दीपिका-रणवीर एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, बेटी दुआ को पैपराजी से रखा दूर
- रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण आज मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट। इस मौके पर एक्ट्रेस ने वाइट ब्लू स्ट्रिप्स वाली लूज शर्ट कैरी की हुई थी। वहीं रणवीर का लुक एकदम बदला हुआ नजर आया। दोनों ने पैपराजी के साथ भी तस्वीरें खिंचवाई।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। दोनों ने पैपराजी के सामने खूब पोज दिया। रणवीर एकदम नए लुक में दिख रहे हैं। एक्टर ने दाढ़ी बढाई हुई है। ब्लैक ओपन शर्ट और और पैंट में एक्टर एकदम कूल लग रहे हैं। वहीं दीपिका ने काले रंग के चश्मे के साथ चेक स्ट्रिप शर्ट पहनी हुई है। दोनों ने बेटी दुआ को पैपराजी से दूर रखा। पेरेंट्स बनने के बाद दोनों कम ही मौकों पर स्पॉट हुए हैं। लेकिन आज इन्हें साथ देख कर फैंस को सरप्राइज दे दिया। स्टार कपल को साथ देख इनके फैंस खुश हैं।
दीपिका पादुकोण ने पिछले साल सितंबर में मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम कपल ने दुआ रखा है। दुआ के जन्म के बाद एक्ट्रेस ने मीडिया से दूरी बने हुई है। वो पैपराजी के कैमरे में कम ही स्पॉट हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मों की शूटिंग फिलहाल टाली हुई है। दीपिका अपना पूरा समय बेटी को देना चाहती हैं जैसे उनकी मां ने उनके लिए किया था। दीपिका और रणवीर बेटी को हर पल बढ़ा होते हुए देख रहे हैं। कपल ने कुछ समय पहले बेटी के नाम के साथ पहली झलक शेयर की थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका मैटरनिटी ब्रेक के बाद कल्कि के दूसरे पार्ट के लिए शूटिंग शुरू कर सकती हैं। एक्ट्रेस की बकेट लिस्ट में कल्कि के अलावा द इंटर्न जैसी फिल्में हैं। ऐसी भी रिपोर्ट हैं कि एक्ट्रेस ब्रमास्त्र 2 में अमृता के किरदार में होंगी। दूसरी तरफ रणवीर ने अपनी फिल्म के लिए लुक चेंज किया हुआ है। वो डॉन 3, सिम्बा 2, शक्तिमान, बैजू बावरा, अपरिचित का हिंदी रीमेक जैसी फिल्मों में दिखेंगे। एक्टर की पिछली कुछ फिल्में सफल नहीं हुईं हैं। ऐसे में इन आने वाली फिल्मों से उम्मीदें हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।