Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBollywood Kissa Boney Kapoor Used Helicopter Like rickshaws Madhuri Dixit Anil Kapoor Film

हेलीकॉप्टर को रिक्शा की तरह इस्तेमाल कर रहे थे बोनी कपूर, फराह ने खुशी को सुनाया किस्सा

  • बॉलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही अपने व्लॉग में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे बोनी हेलीकॉप्टर को रिक्शा की तरह इस्तेमाल कर रहे थे।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 29 Jan 2025 08:17 AM
share Share
Follow Us on
हेलीकॉप्टर को रिक्शा की तरह इस्तेमाल कर रहे थे बोनी कपूर, फराह ने खुशी को सुनाया किस्सा

बॉलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने व्लॉग को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में बोनी कपूर और उनकी बेटी खुशी कपूर से बात की। इस दौरान फराह खान ने बोनी कपूर की बेटी खुशी को अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की एक फिल्म का किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि कैसे उस फिल्म के एक गाने के शूट के दौरान बोनी कपूर हेलीकॉप्टर को रिक्शा और डंजो डिलीवरी ऐप की तरह इस्तेमाल कर रहे थे।

हेलीकॉप्टर को रिक्शा की तरह इस्तेमाल कर रहे थे बोनी

फराह खान जिस फिल्म की बात कर रही थीं उस फल्म का नाम था पुकार। इस फिल्म के गाने किस्मत से तुम के लिए कास्ट और क्रू अलास्का पहुंचे थे। यहां बोनी कपूर हेलीकॉप्टर को रिक्शा की तरह इस्तेमाल कर रहे थे। फराह ने खुशी को बताया कि उस शूट लोकेशन पर केवल हेलीकॉप्टर से जाया जा सकता था। फराह ने बाताया कि बोनी ने करीब 10 हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया था। फराह ने खुशी से कहा, "तो आपके पिता हेलीकॉप्टर को रिक्शा की तरह इस्तेमाल कर रहे थे।"

अलास्का में बनवाया बटर चिकन

फराह ने आगे बताया कि डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने उस वक्त भारतीय खाना खाने की इच्छा जाहिर की। उस वक्त बोनी ने कहीं से एक भारतीय कुक ढूंढा। फराह ने बताया, हम अलास्का के किसी कोने में थे, जो उत्तरी ध्रुव की तरह है और बोनी ने बटर चिकन, नान, बिरयानी, पनीर और दाल मखनी का इंतजाम किया। मैं कह रही थी कि क्या हो रहा है। उन्हें कुछ भारतीय कुक मिले, उन्हें वहां हर चीज दी गई। चॉपर का डंजो डिलीवरी की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था।"

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म पुकार साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है। फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं। यह एक एक्शन, रोमांल, ड्रामा फिल्म है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें