मंदाकिनी की जगह ये एक्ट्रेस होती राम तेरी गंगा मैली की गंगा, उम्र की वजह से नहीं मिला रोल
- साल 1985 में राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मंदाकिनी ने गंगा का किरदार निभाया था। पर क्या आप जानते हैं राज कपूर की पहली पसंद मंदाकिनी नहीं थीं?

साल 1985 में राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मंदाकिनी मुख्य भूमिका नेम नजर आई थीं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से गंगा के किरदार को अमर कर दिया था। पर क्या आप जानते हैं कि इस रोल के लिए राज कपूर की पहली पसंद मंदाकिनी नहीं थीं? एक्ट्रेस और राजनेता खुशबू सुंदर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि राज कपूर ने पहले उन्हें गंगा को रोल ऑफर किया था। हालांकि, उनकी उम्र की वजह से ये रोल उनके हाथ से चला गया था।
खुशबू सुंदर ने करा लिया था फोटोशूट
विक्की लालवानी से खास बातचीत में खुशबू सुंदर ने बताया, “राज कपूर मुझे राम तेरी गंगा मैली में लॉन्च करना चाहते थे। हमने इसके लिए फोटोशूट भी कर लिया था। उन तस्वीरों को देखने पर राज कपूर ने कहा था ये मेरी गंगा है। प्लान था कि गंगोत्री शेड्यूल को पहले शूट को पहले करके खत्म करना था, लेकिन उस वक्त वहां बर्फबारी हो रही थी, तो उन्होंने पहले कोलकाता वाल हिस्सा शूट करने का तय किया। कोलकाता में उन्हें वेश्यालय वाला सीन दिखाना था। फिल्म के उस हिस्से में किरदार एक बच्चे की मां बन चुकी होती है।”
इस वजह से नहीं हो पाईं कास्ट
उन्होंने आगे बताया लेकिन वो उस वक्त 14 साल की भी नहीं हुई थीं, तो राज कपूर ने कहा कि वो खुद अभी बच्ची है, और उनके हाथ में बच्चा अच्छा नहीं लगेगा। वो फिल्म को भी आगे नहीं बढ़ा सकते थे और इस वजह से वो फिल्म में कास्ट नहीं हो सकीं।
फिल्म रिलीज के बाद हुआ था विवाद
राम तेरी गंगा मैली में राजीव कपूर और मंदाकिनी मुख्य भूमिका में थे। बता दें , ये राज कपूर की डायरेक्ट की हुई आखिरी फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। हालांकि, फिल्म के कुछ सीन्स की वजह से फिल्म को लेकर विवाद भी हो गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।