Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBollywood Hindu Muslim Love Story Sonam Kapoor Dhanush film Raanjhanaa re release feb 28 fans excited

बड़े पर्दे पर फिर दिखेगा कुंदन-जोया का जादू, इस दिन दोबारा रिलीज होने जा रही रांझणा

  • साल 2013 में सोनम कपूर और धनुष की फिल्म रांझणा रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला था। अब ये फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं कब रिलीज होगी ये फिल्म।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 Feb 2025 11:14 PM
share Share
Follow Us on
बड़े पर्दे पर फिर दिखेगा कुंदन-जोया का जादू, इस दिन दोबारा रिलीज होने जा रही रांझणा

बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन लव स्टोरी फिल्मों में से एक रांझणा एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सोनम कपूर और धनुष की केमेस्ट्री देखने को मिली थी। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया था। ये फिल्म साल 2013 की हिट फिल्मों में से एक है। सोनम कपूर और धनुष की ये फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने जा रही है।

कब रिलीज होगी धनुष की रांझणा?

पीवीआर सिनेमाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस बात की जानकारी फैंस को दी है। इस जानकारी के मुताबिक, फिल्म 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के दोबारा रिलीज होने की खबर से फैंस काफी ज्यादा खुश और उत्साहित हैं। रांझणा डायरेक्टर आनंद एल राय के सबसे बेहतरीन कामों में से एक है।

क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स?

इस फिल्म के दोबारा रिलीज होने की खबर से फैंस काफी खुश हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये फिल्म तबाही मचाएगी। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ये सबसे बेहतरीन चीज हो रही है। वहीं, एक तीसरे यूजर ने लिखा कुंदन वापस आ रहा है।

रांझणा फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। ये फिल्म आप जी5 पर देख सकते हैं। धनुष के काम की बात करें तो जल्द ही धनुष आनंद एल राय की एक और लव स्टोरी फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में धनुष के साथ कृति सेनन नजर आएंगी। फिल्म का नाम है 'तेरे इश्क में'। ये फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें