Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBollywood celebrities kareena kapoor malaika arora gauri khan footwears collections see in pictures

करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा समेत इन एक्ट्रेसेज के फुटवियर कलेक्शन देख उड़ जाएंगे होश, गौरी खान ने सभी को छोड़ा पीछे

  • बॉलीवुड की फीमेल सेलेब्रिटी पहनती हैं लाखों के जूते और हील्स, कलेक्शन देख आपको भी लग जाएगा झटका। देखिए तस्वीरें-

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानSun, 26 May 2024 05:49 PM
share Share

बॉलीवुड की फीमेल सेलेब्रिटीज में अपने जूतों, सैंडल्स को लेकर क्रेज है। गुच्ची, डोर, वर्साचे जैसे महंगे ब्रांड के फुटवियर में एक्ट्रेस को देखा गया है। फुटवियर को लेकर क्रेज कुछ ऐसा है कि अधिकतर एक्ट्रेसेज के घर में एक हॉल टाइप रूम सिर्फ फूटवियर कलेक्शन के लिए बनाया गया है। इस लिस्ट में करीना कपूर, नुसरत भरुचा, परिणीती चोपड़ा, मलाइका अरोड़ा, गौरी खान जैसी सेलेब्रिटी शामिल हैं। अगर इन सेलिब्रिटीज के पास जूतों, सैंडल्स, हील्स के कलेक्शन की बात की जाए तो हजारों और लाखों की कीमत वाले करीब 300 जोड़ी से उपर के फुटवियर इन फीमेल सेलेब्रिटी के घर शूज वार्डरोब में मिल जाएंगे। तस्वीरों में देखिए फूटवियर कलेक्शन-

 

करीना कपूर

करीना कपूर अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया पर शेयर करना खास पसंद नहीं करती हैं। लेकिन उनकी नई तस्वीर के बैकग्राउंड में आलीशान शूज कलेक्शन देखा जा सकता है। ये तस्वीर देखने के बाद यूजर्स इन फुटवियर की कीमत पूछ रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा फैशन आइकॉन मानी जाती हैं। उन्हें हील्स से काफी लगाव है। इस तस्वीर के बैकग्राउंड में उनके हील्स का कलेक्शन देख कर किसी को खास हैरानी नहीं हुई होगी। हील्स के अलावा एक्ट्रेस को महंगे, ब्रांडेड जूतों और बूट्स का भी शौक है।

परिणीती चोपड़ा

परिणीती चोपड़ा ब्रांडेड शूज पसंद करती हैं। उन्हें अक्सर महंगे जूतों में देखा गया है। इस तस्वीर को देख कर आप समझ सकते हैं कि उनके पास जूतों के लिए अलग स्पेस है। उन्होंने अपने सभी जूतों को अच्छे से पैक कर के रखा हुआ है।

गौरी खान

गौरी खान के घर मन्नत में ये ग्लास वाला एरिया सिर्फ उनके जूतों, हील्स , सैंडल्स के लिए डिजाइन है। ये देख कर आपको किसी ब्रांडेड शॉप का ख्याल जरूर आया होगा।

gauri khan

नुसरत भरुचा

एक्ट्रेस नुसरत भरुचा ने पिछले साल एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्हें अपने सभी फुटवियर में देखा गया था।

Nushrratt

एक्ट्रेस के पास ब्रांडेड शूज, हील्स, बूट्स, स्लिपर कुल मिलकर कर करीब 300 से उपर के फुटवियर हैं। तस्वीर देख कर भी अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें