Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBollywood Actress Kajol Shahrukh khan on screen son Jibran Khan Runs to hug on screen mother kabhi Khushi kabhi gham

काजोल को देखते ही भागे जिबरान, लगाया गले, लोग बोले- OG मां-बेटे की जोड़ी

  • सोशल मीडिया पर काजोल और उनके ऑन स्क्रीन बेटे जिबरान खान का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस को कभी खुशी कभी गम की याद आ गई है और लोग जिबरान की तारीफ कर रहे हैं।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 17 Jan 2025 09:31 AM
share Share
Follow Us on
काजोल को देखते ही भागे जिबरान, लगाया गले, लोग बोले- OG मां-बेटे की जोड़ी

बॉलीवुड एक्टर जिबरान खान ने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। उन्होंने शाहरुख की फिल्म कभी खुशी कभी गम में शाहरुख खान और काजोल के बेटे का किरदार निभाया था। अब जिबरान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को देख लोग जिबरान खान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो में जिबरान खान भागकर जाते हैं और काजोल को गले लगाते नजर आते हैं। काजोल भी जिबरान को देखकर बेहद खुश नजर आती हैं।

जिबरान ने अपनी ‘मां’ को लगाया गले

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो आजाद की स्क्रीनिंग का है। वीडियो में जिबरान खान पैप्स के सामने पोज करते नजर आ रहे हैं। जिबरान पोज ही कर रहे होते हैं कि उनकी नजर काजोल पर पड़ती है। जिबरान जैसे ही काजोल को देखते हैं वो भागकर जाते हैं और काजोल को गले लगा लेते हैं। काजोल भी जिबरान को देखकर काफी खुश नजर आती हैं।

 

क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स?

काजोल और जिबरान का ये वीडियो देख लोगों को कभी खुशी कभी गम की याद आ गई है। एक यूजर ने लिखा कि कभी खुशी कभी गम पार्ट 2 बनना चाहिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा द ओजी मां-बेटे की जोड़ी। कमेंट्स में बहुत सारे लोगों का कहना है कि जिबरान कितने प्यारे हैं। अपनी ऑन स्क्रीन मां को देखते ही उन्हें गले लगा लिया। ये बहुत प्यारा वीडियो है।

फिल्म इश्क-विश्क रिबाउंड में नजर आए थे जिबरान

जिबरान खान की फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जिबरान के साथ रोहित सराफ नजर आए थे। जिबरान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें