पैप्स ने कीर्ति को बुलाया 'डोसा', एक्ट्रेस को लगा बुरा तो यूं दिया जवाब
- साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने वरुण धवन की बेबी जॉन के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया है। वो फिल्म के प्रमोशन के चलते इस वक्त मुंबई में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कीर्ति को पैप्स गलत नाम से बुला रहे हैं।

वरुण धवन की बेबी जॉन हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में साउथ की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश भी नजर आई हैं। बेबी जॉन कीर्ति सुरेश का बॉलीवुड डेब्यू है। फिल्म के प्रमोशन के चलते कीर्ति इन दिनों मुंबई में हैं। मुंबई में उन्हें पैप्स का अटेंशन भी खूब मिल रहा है। कीर्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कीर्ति पैप्स के लिए पोज कर रही हैं। वीडियो में सुनाई पड़ रहा है कि कुछ पैप्स उनका गलत नाम ले रहे हैं। वो उन पैप्स को ठीक करती नजर आ रही हैं।
वायरल हो रहा कीर्ति सुरेश का वीडियो
कीर्ति का जो वीडियो वायरल हो रहा है उस वीडियो में कीर्ति को पैप्स कृति कहकर बुला रहे हैं। कीर्ति उन पैप्स से कहती हैं कृति नहीं कीर्ति। इसके बाद, पैप्स उन्हें कीर्ति डोसा कहकर बुलाते हैं। इस बात पर कीर्ति थोड़ा नाराज नजर आती हैं। वो उनसे कहती हैं कीर्ति डोसा नहीं कीर्ति सुरेश, डोसा मुझे पसंद है।
नीले रंग के डेनिम में बेहद खूबसूरत लगीं कीर्ति सुरेश
कीर्ति का जो वीडियो सामने आया है उस वीडियो में कीर्ति नीले रंग की डेनिम ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। बता दें, कुछ दिन पहले कीर्ति सुरेश की टीम और पैप्स के बीच बहस हो गई थी। कीर्ति अपनी गाड़ी में बैठ रही थीं। उस वक्त पैप्स दूसरी तरफ से उनकी तस्वीरें ले रहे थे। इसपर उनकी टीम ने आपत्ति जताई थी।
बता दें, वरुण धवन की बेबी जॉन 25 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वरुण धवन दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करती नजर आ रही है। रिलीज के तीन दिन बाद भी फिल्म 20 करोड़ का भी आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन का बजट लगभग 185 करोड़ रुपये है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।