मलाइका संग ब्रेकअप के बाद बोले अर्जुन कपूर , कहा- 'प्यार का मतलब हमेशा साथ रहना नहीं बल्कि...'
- फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में अर्जुन कपूर भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आएंगे। मूवी में डिनो मोरिया, हर्ष गुजराल और शक्ति कपूर भी हैं। ये फिल्म 21 फरवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। ये फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में अर्जुन के साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। ऐसे में अब मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप के बाद अर्जुन ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि एक आदर्श रिश्ते के बारे में वो क्या सोचते हैं।
आदर्श रिश्ते पर बोले अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर ने हाल ही में न्यूज18 शोशा को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान अर्जुन ने बताया कि एक आदर्श रिश्ते के बारे में उनका क्या विचार है? वो मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'जो दे उसका भी भला, जो न दे उसका भी भला।' उन्होंने रिश्ते में अपनी अपेक्षाओं के बारे में बात करते हुए और एक-दूसरे की खामोशियों में सहज होने के महत्व पर जोर देते हुए कहा, 'आज मैं प्यार से जो चाहता हूं, वह है कोई ऐसा जिसके साथ मैं अपनी खामोशियां साझा कर सकूं और यह बहुत महत्वपूर्ण है। भले ही आप दो अलग-अलग जगहों पर हों, फिर भी आप हर समय बात किए बिना भी जुड़े रह सकते हैं। विचार यह है कि बिना एहसास किए भी चीजें शेयर की जाएं।'
काम के बाद पार्टनर से मिलने की उत्सुकता होनी चाहिए
इश्कजादे और एक विलेन रिटर्न्स के अभिनेता अर्जुन कपूर ने आगे कहा, दो लोगों के बीच प्यार को इतने सारे शब्दों में बयां करने की जरूरत नहीं है। 'आराम और सिंपल होनी चाहिए। आपका दिन खत्म होने के बाद वापस जाने और अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए उत्सुकता होना चाहिए। प्यार का मतलब हर समय उस व्यक्ति के साथ रहना नहीं है। आपको उनके साथ अपने जीवन को वास्तव में बनाने की इच्छा होनी चाहिए। दो लोगों के लिए एक-दूसरे के प्रोफेशन यानी काम को समझना भी जरूरी है।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।