Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडArjun Kapoor Jackky Bhagnani injured on Mere Husband Ki Biwi set FWICE president says shooting has been stopped

अर्जुन कपूर के सेट पर घायल होने के बाद FWICE ने रोकी शूटिंग, बोले-पूरी इंडस्ट्री भगवान भरोसे चल रही

  • ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ के सेट की छत गिरने से अर्जुन कपूर, जैकी भगनानी और मुदस्सर अजीज घायल हो गए हैं। इस पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष ने अपडेट दिया है।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तानMon, 20 Jan 2025 09:58 AM
share Share
Follow Us on
अर्जुन कपूर के सेट पर घायल होने के बाद FWICE ने रोकी शूटिंग, बोले-पूरी इंडस्ट्री भगवान भरोसे चल रही

अर्जुन कपूर, प्रोड्यूसर जैकी भगनानी, निर्देशक मुदस्सर अजीज और कई क्रू मेंबर्स सेट पर हुई दुर्घटना में घायल हो गए हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की शूटिंग कर रहे थे। एक्टर जिस सेट पर इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे उस सेट की छत गिर गई। ऐसे में सेट पर मौजूद लोग घायल हो गए। हालांकि, अच्छी बात ये है कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।

कैसे गिरी छत?

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने सेट पर हुई घटना का अपडेट देते हुए कहा, “किसी को भी कोई बड़ी चोट नहीं लगी है। कुछ भी हो सकता था, लेकिन शुक्र है किसी को कुछ नहीं हुआ। किसी को ज्यादा नहीं लगा। जहां शूटिंग हो रही थी, वहां पर शूटिंग बंद कर दी गई है। रखरखाव न होने के कारण स्टूडियो की छत गिर गई।”

प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

बीएन तिवारी ने आगे कहा, “हमने इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। हमने पत्र में लिखा है कि फिल्म सिटी की नींव इतनी पुरानी हो चुकी है कि वह किसी भी दिन गिर सकती है इसलिए इसका ऑडिट होना चाहिए। फिल्म सिटी में ऐसा कोई दरवाजा भी नहीं है जहां से दुर्घटना की स्थिति में निकला जा सके। पूरी फिल्म इंडस्ट्री भगवान के सहारे चल रही है, लेकिन भगवान भी कब तक देखेगा।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें