Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडArijit Singh Takes Ed Sheeran On Scooter Ride In His Hometown Watch Video

हॉलीवुड सिंगर एड शीरन को स्कूटी में बिठाकर देर रात सड़क पर घूमते दिखे अरिजीत सिंह

एड शीरन भारत आए हुए हैं अपने द मैथमैटिक्स टूर के लिए और इस दौरान वह अरिजी सिंह के होमटाउन वेस्ट बंगाल में एंजॉय करते दिखे। दोनों साथ में काफी मस्ती करते दिखे।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानTue, 11 Feb 2025 01:00 PM
share Share
Follow Us on
हॉलीवुड सिंगर एड शीरन को स्कूटी में बिठाकर देर रात सड़क पर घूमते दिखे अरिजीत सिंह

पॉपुलर सिंगर एड शीरन भारत आए हुए हैं। वह इतने बड़े सिंगर हैं, लेकिन फिर भी काफी सिंपल हैं। फिलहाल सिंगर भारत में मैथमैटिक्स टूर के लिए आए हुए हैं और उन्होंने बेंगलुरु में 2 शोज में परफॉर्म भी किया। अब एड का अरिजीत सिंह के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

अरिजीत-एड की स्कूटी राइड

जैसे एड सिंपल हैं वैसे ही अरिजीत सिंह बॉलीवुड के पॉपुलर और बड़े सिंगर हैं, लेकिन फिर भी वह सिंपल लाइफ जीते हैं। अरिजीत, एड को लेकर स्कूटी में ,बीती शाम को घूमते दिखे। दोनों के साथ कोई सिक्योरिटी नहीं थी। अरिजीत जहां स्कूटी चला रहे थे वहीं एड उनके पीछे बैठे थे।

दोनों ने साथ में किया एंजॉय

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने साथ में 5 घंटे टाइम स्पेंड किया और खूब मस्ती की। शिबताला घाट में दोनों ने मर्चेंडाइज बोट ली और एक घंटे की राइड एंजॉय की। उस एरिया के डीआईजी ने बताया कि एड बेंगलुरु में हैं और उन्होंने कोई एक्स्ट्रा सिक्योरिटी की मांग नहीं की है।

बता दें कि इससे पहले एड ने तब सबको हैरान कर दिया जब उन्होंने बेंगलुरु के चर्च स्ट्रिट में बिना किसी अनाउंसमेंट के परफॉर्म करना शुरू कर दिया। हालांकि बीच परफॉर्मेंस के पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। सिंगर के इस दौरान का वीडियो काफी वायरल हुआ था।

एड ने इससे पहले हैदराबाद और चेन्नई में परफॉर्म किया था जहां उन्हें ए आर रहमान ने भी ज्वाइन किया था। रहमान ने इस दौरान उर्वशी गाना गाया था। अब एड 12 फरवरी को शिलॉन्ग में परफॉर्म करने वाले हैं और 15 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें