शादी में गाने के लिए अरिजीत को मिला था अपार्टमेंट, रैपर इक्का ने सिंगर की कमाई के बारे में बताया
रैपर इक्का सिंह ने अरिजीत सिंह की फीस को लेकर बताया कि कैसे एक शादी में परफॉर्म करने के लिए सिंगर को एक बार मुंबई में अपार्टमेंट मिला था।

अरिजीत सिंह बॉलीवुड के पॉपुलर और हिट सिंगर्स में से एक हैं। अरिजीत ने फिल्म मर्डर 2 के गाने फिर मोहब्बत से बॉलीवुड डेब्यू किया था जो काफी सुपरहिट था। इसके बाद उन्होंने तुम ही हो, अगर तुम साथ हो, केसरिया, अपना बना ले जैसे हिट गाने दिए हैं। अरिजीत की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है जिसका प्रूफ हमें उनके कॉन्सर्ट में दिख जाता है। अब इसी बीच अरिजीत की कमाई को लेकर सिंगर इक्का ने एक ऐसा स्टेटमेंट दिया है जो काफी चर्चा में है। उन्होंने बताया कि अरिजीत ने एक शादी में परफॉर्म करने के लिए मुंबई में अपार्टमेंट लिया था।
अरिजीत करते हैं जबरदस्त कमाई
दरअसल, इक्का ने एक पॉडकास्ट में बताया कि म्यूजिक इंडस्ट्री में लोग खुद को अमीर समझते हैं। वो लगते भी हैं जिसमें इक्का खुद और रफ्तार को भी मानते हैं जो उस वक्त इक्का के साथ मौजूद थे। लेकिन अरिजीत हम जैसे 100 को लंच पर खा सकते हैं।
शादी में परफॉर्म करने पर लिया घर
इक्का ने आगे अरिजीत की सादगी की तारीफ की और बताया कि इतनी कमाई के बाद भी सिंगर काफी सिंपल हैं। वह अपने पैसों का शो ऑफ नहीं करते हैं। इक्का ने आगे बताया कि कैसे अरिजीत को शादी में परफॉर्म करना पसंद नहीं है, लेकिन एक बार किसी ने उनसे काफी रिक्वेस्ट की थी शादी में परफॉर्म करने की। अरिजीत ने फिर परफॉर्म किया और बदले में फीस के तौर पर मुंबई में एक डुप्लेक्स घर लिया। उन्हें 1-1.5 घंटे परफॉर्म करने के लिए ये घर मिला है। अब यह तो आप जानते हैं कि मुंबई में डुप्लेक्स घर की कीमत कितनी होगी।
इक्का ने आगे कहा कि अरिजीत सर इतनी कमाई करते हैं, लेकिन कभी वह इसका शो ऑफ नहीं करते इसलिए वह सबसे अलग हैं।
बता दें कि अरिजीत ने हाल ही में अपने भारत के 5 शहर के टूर अनाउंस किए हैं जिनकी शुरुआत 30 नवंबर से होगी। ये टूर अगले साल अप्रैल में खत्म होगा। उनके शो की टिकट 2हजार से 80 हजार तक है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।