Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAnushka sharma virat kohli son akaay looks like his mother claims a digital creator calls him golu gobucha

अनुष्का से मिलकर आई डिजिटल क्रिएटर ने बताया कैसा दिखता है बेटा अकाय, बोलीं- एकदम…

  • अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साल 2024 में दूसरी बार पेरेंट्स बने थे। फरवरी में उनका बेटा अकाय एक साल का हो जाएगा। अब एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने बताया है कि अकाय कैसा दिखता है।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानFri, 3 Jan 2025 09:52 AM
share Share
Follow Us on
अनुष्का से मिलकर आई डिजिटल क्रिएटर ने बताया कैसा दिखता है बेटा अकाय, बोलीं- एकदम…

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने बच्चों के फैन्स के बीच उनके बच्चों को देखने का जबरदस्त क्रेज है। दोनों लोग मीडिया ग्लेयर से अपने बच्चों को दूर रखना चाहते हैं। उन्होंने पैप्स को भी फोटो लेने से मना कर रखा है। अब स्वाती आस्थाना सैनी नाम की एक डिजिटल क्रिएटर का वीडियो वायरल हो रहा है। उनका दावा है वह अकाय से मिली हैं। स्वाति ने यह भी बताया कि अकाय कैसा दिखता है।

अनुष्का जैसा है अकाय?

स्वाति ने अपने एक व्लॉग में अकाय के बारे में बताया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नवंबर 2024 का है। इसमें स्वाति बताती हैं, 'आज मैं अनुष्का दी और उनके छोटे बेटे अकाय से मिली जो कि बहुत क्यूट है, एकदम उनके जैसा, बहुत प्यारा एकदम गोलू गोबुचा।' इससे पहले आमिर अली भी बता चुके हैं कि विराट और अनुष्का का बेटा अकाय गोलू मोलू सा है।

तस्वीर पोस्ट की पर नहीं दिखाया चेहरा

अनुष्का ने विराट कोहली के बर्थडे पर एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें विराट अकाय और वामिका को गोद लिए हैं। हालांकि चेहरा दोनों का छिपा रखा था। एक मैच के दौरान एक बच्ची की तस्वीर वायरल हुई थी। लोग इसे अकाय समझ रहे थे। हालांकि विराट की बहन ने इंस्टा पर बताया था कि वह बच्चा अकाय नहीं बल्कि उनके एक फैमिली फ्रेंड की बेटी है।

ये भी पढ़ें:विराट कोहली की बहन ने 'अकाय' की वायरल तस्वीर पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- फोटो में…

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें