Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAnushka Sharma To Return India With Son Akaay To Support Husband Virat Kohli For IPL

अनुष्का शर्मा बेटे अकाय के साथ लौटेंगी भारत, पति विराट कोहली हैं वजह

अनुष्का शर्मा ने बेटे अकाय को लंदन में जन्म दिया। तबसे लेकर अब तक अनुष्का लंदन में ही हैं। हालांकि खबर आ रही है कि अब अनुष्का भारत लौट सकती हैं।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानFri, 22 March 2024 10:01 AM
share Share

विराट कोहली बेटे अकाय के जन्म के बाद से ब्रेक पर थे और अब वह आईपीएल मैच के जरिए वापसी कर रहे हैं। आरसीबी और सीएसके का आज पहला मैच है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं क्योंकि इन दोनों टीम की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अब तक विराट के हर मैच में अनुष्का शर्मा जरूर उन्हें चियर करने आती थीं तो अब फैंस को इंतजार है कि क्या इस बमैच में अनुष्का आएंगी या नहीं।

विराट को सपोर्ट करने आएंगी अनुष्का

अब बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का जिन्होंने बेटे को लंदन में जन्म दिया वह अब भारत आ सकती हैं पति को सपोर्ट करने। अकाय अब डेढ़ महीने का है और वह ट्रैवल भी कर सकता है। अकाय का जन्म 15 फरवरी को हुआ और फिलहाल लंदन में है अनुष्का और वामिका के साथ। अनुष्का आज तो नहीं, लेकिन आने वाले आरसीबी के किसी मैच में आ सकती हैं विराट को सपोर्ट करने।

काफी समय से अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थीं। एक्ट्रेस को कई बार मैच के दौरान स्पॉट किया गया था जहां उनके बेबी बंप की झलक फैंस को दिखती थी। लेकिन दोनों ने ऑफिशियली प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट नहीं की। वहीं विराट ने भी काम से ब्रेक ले लिया था जिसके बाद ये अटकलें बहुत बढ़ गई थी। इसके बाद फैंस तब हैरान हो गए थे जब दोनों ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया कि वे दोबारा पैरेंट्स बन गए हैं।

बता दें कि अनुष्का और विराट ने साल 2018 में शादी की थी। साल 2021 में दोनों ने बेटी वामिका के अनाउंसमेंट की। इसके बाद इस साल दोनों बेटे के पैरेंट्स बने।

अनुष्का की प्रोफेशनल लाइफ

अनुष्का लास्ट साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ लीड रोल में थे। हालांकि फिल्म चली नहीं। इसके बाद से अनुष्का किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। अनुष्का ने पिछले साल फिर चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग की। फिल्म नेटफ्लिक्स में रिलीज होगी हालांकि इसकी डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें