Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAnushka Sharma To Come Back India After Son Akaay Birth In London

बेटे अकाय के जन्म के 7 महीने बाद बच्चों के साथ भारत वापस लौटेंगी अनुष्का शर्मा? लिखा- जल्द मिलती हूं

अनुष्का शर्मा ने फरवरी में बेटे अकाय को जन्म दिया है। तबसे अब तक अनुष्का लंदन में ही हैं दोनों बच्चे और पति विराट कोहली के साथ।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानThu, 22 Aug 2024 04:56 AM
share Share

अनुष्का शर्मा बेटे के जन्म के बाद से लंदन में हैं। लंदन में ही उन्होंने बेटे अकाय को जन्म दिया। विराट कोहली भी उनके साथ ही हैं और फैमिली टाइम एंजॉय कर रहे हैं। फैंस काफी समय से अनुष्का को मिस कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि जल्द से जल्द अनुष्का वापस आ जाएं। अब अनुष्का को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर फैंस काफी खुश हो जाएंगे। जी हां, अनुष्का जल्द ही वापस अपने देश आ रही हैं।

अनुष्का का मैसेज

दरअसल, अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्रोडक्ट का विज्ञापन शेयर किया है। उसे शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, जल्द मिलती हूं। दरअसल, इस विज्ञापन में बताया है कि एक कंटेस्टेंट होगा और इसके जरिए फैंस को अनुष्का से मुंबई में मिलने का मौका मिलेगा। इसके बाद वो स्टेप्स बताए गए हैं जिसके जरिए आप अनुष्का से मिल सकते हैं।

हालांकि इसमें यह नहीं बताया गया है कि अनुष्का फैंस से आमने-सामने मिलेगी या फिर वर्चुअली। खैर फैंस तो यही चाहते हैं कि अनुष्का अब वापस आ जाएं क्योंकि काफी समय से वह फिल्मों से और भारत से दूर हैं।

लंदन में हमेशा शिफ्ट होने की आई थी खबर

बता दें कि कुछ दिनों पहले तक ऐसी भी खबर आई थी कि हो सकता है कि अनुष्का और विराट हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट हो जाएंगे। वहीं विराट भी रिटायरमेंट के बाद वहीं रहना चाहते हैं। इसके अलावा विराट और अनुष्का के लंदन से वहां के मंदिर में कीर्तन करते देखा गया है।

प्रोफेशनल लाइफ

अनुष्का की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में नजर आई थीं। फिल्म में अनुष्का के साथ कटरीना कैफ और शाहरुख खान लीड रोल में थे और फिल्म फ्लॉप हुई थी। इसके बाद से अनुष्का किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। वहीं पिछले साल उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की गई कि वह चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी जिसमें वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें