Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAnushka Sharma Birthday Know Actress Who Inspired Her to Become Bollywood Star

अनुष्का शर्मा ने यह फिल्म देखकर लिया था एक्ट्रेस बनने का फैसला, इस स्टार को मानती हैं इन्सपिरेशन

  • Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे एक फिल्म देखने के बाद उन्होंने पत्रकारिता की दुनिया में जाने का अपना फैसला बदल लिया था और यह भी बताया कि किस एक्ट्रेस को देखकर उन्हें एक्टिंग की दुनिया में आने का ख्याल आया।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तानWed, 1 May 2024 11:04 AM
share Share

Anushka Sharma Life Facts: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज 1 मई 2024 को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के जरिए साल 2008 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा ने इंडस्ट्री को कई कमाल की फिल्में दी हैं। 'पीके' से लेकर 'एनएच-10' तक और 'संजू' से लेकर 'सुल्तान' तक, अनुष्का शर्मा के करियर का ग्राफ लगातार ऊपर गया है। जाहिर तौर पर अनुष्का शर्मा आज करोड़ों लोगों की प्रेरणा हैं। उन्हें देखकर बहुत सी लड़कियां सिनेमा जगत में करियर बनाने के बारे में सोचती होंगी, लेकिन अनुष्का शर्मा के लिए वो इन्सपिरेशन कौन सी एक्ट्रेस रही? चलिए जानते हैं।

यह फिल्म देखकर बदली अनुष्का की सोच

अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका प्लान हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने का कभी था ही नहीं। वो दूसरे विकल्पों पर विचार कर रही थीं। लेकिन उनके प्लान बदले जब उन्होंने एक सुपरहिट फिल्म देखी। 'फिल्लौरी' फेम एक्ट्रेस ने एक बार बताया था कि उन्होंने कब पहली बार सिनेमा जगत में कदम रखने के बारे में सोचा। जिस एक्ट्रेस को देखकर उन्हें पहली बार इसका ख्याल आया उनका नाम है करीना कपूर खान। और जिस फिल्म को देखकर अनुष्का शर्मा ने इस बारे में सोचा वो फिल्म थी- जब वी मेट।

एक्ट्रेस नहीं तो क्या बनतीं अनुष्का शर्मा?

शाहिद कपूर और करीना कपूर की यह फिल्म अनुष्का के जेहन पर वो प्रभाव छोड़ने में कारगर रही जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग को अपना प्रोफेशन चुना। अनुष्का शर्मा ने बताया, "जब मैंने उन्हें गीत के किरदार में देखा तो सोचा। वाओ यह तो कमाल है। शायद मैं भी इस तरह का कुछ कर सकती हूं।" लेकिन फिर सवाल यह है कि अगर एक्टिंग नहीं तो अनुष्का शर्मा किस स्ट्रीम में करियर बनाने के बारे में सोच रही थीं। इसका भी जवाब बड़ा दिलचस्प है। अनुष्का का इंट्रेस्ट जर्नलिज्म और मॉडलिंग में था।

कहा था शायद सबसे सुंदर एक्ट्रेस नहीं हूं

उन्होंने कभी एक्टिंग को करियर बनाने के बारे में सोचा ही नहीं था। आदित्य चोपड़ा के साथ बातचीत में एक बार अनुष्का शर्मा ने बताया था कि शायद वो इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन उनमें टैलेंट है। अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करें तो साल 2018 के बाद से वो पर्दे पर लीड लेडी के तौर पर नजर नहीं आई हैं। उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर बुलबुल (2020) नाम की फिल्म बनाई और फिर काला में कैमियो रोल किया। अब फैंस को उनकी फिल्म Chakda 'Xpress का इंतजार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें