Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAmar Singh Chamkila Hide His First Marriage Family Found Out After Birth Of Their Son Amarjot elder sister Reveal

अमरजोत के परिवार को नहीं पता था चमकीला थे शादीशुदा, बहन बोलीं- दोनों के बेटे के जन्म के बात पता चला कि...

अमर सिंह चमकीला और अमरजोत साथ में परफॉर्म करते थे। दोनों की सिंगिग जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते थे। वहीं बाद में दोनों ने शादी कर ली जबकि अमर सिंह चमकीला पहले से शादीशुदा थे। अब इस पर अमरजोत की बहन ने पूरी सच्चाई बताई है।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानMon, 22 April 2024 12:37 PM
share Share

अमर सिंह चमकीला फिल्म के बाद सिंगर अमर सिंह चमकीला को लेकर काफी चर्चा हो रही है। लोग अब सिंगर के बारे में जानना चाहते हैं। इतना ही नहीं अमर सिंह के परिवार वाले और करीबी लोगों के कई इंटरव्यूज वायरल हो रहे हैं। अब अमर सिंह की दूसरी पत्नी अमरजोत जिनका किरदार परिणीति चोपड़ा ने निभाया है, उनकी बहन ने बताया कि अमरजोत के परिवार से अमर सिंह ने अपनी पहली शादी की बात छिपाई थी।

नहीं पता थी चमकीला की पहली शादी

अमरजोत की बहन जसवंत कौर ने बीबीसी हिंदी से बात करते हुए कहा, 'अमरजोत की शादी को लेकर कोई प्लान नहीं था। चमकीला ने नहीं बताया था कि वह शादीशुदा हैं। उन्होंने बताया था कि वह सिंगल हैं। मेरे पिता की 2 कंडीशन थीं कि लड़का सिंगर होना चाहिए और सिंगल। दोनों ने शादी कर ली। अमरजोत और चमकीला के बेटे के होने के बाद हमें चमकीला की पहली शादी के बारे में पता चला।'

36 साल हो गए नहीं मिला इंसाफ

बता दें कि चमकीला और अमरजोत पर कुछ लोगों ने गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी थी। हालांकि आज तक पता नहीं चल पाया कि उन्हें किसने मारा। जसवंत ने कहा, '36 साल हो गए हैं, लेकिन हमें अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। कोई फाइल ओपन नहीं हुई। हमने कहा कि जिन्होंने दोनों को मारा उन्हें गिरफ्तार करो और उन्हें सजा दो। हमने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है।'

इससे पहले सिने पंजाबी से बात करते हुए चमकीला के पूर्व सेकेट्री ने बताया कि जब दोनों को मारा गया तब वह भी वहां मौजूद थे, लेकिन गोलियां चलने की वजह से वह ऊपर नहीं देख रहे थे, लेकिन उनके साथ मौजूद एक शख्स ने बताया कि उन्होंने क्या देखा। उन्होंने कहा कि 3 लोग थे और दोनों को मारने के बाद उन्होंने भांगड़ा किया। इसके बाद उन्होंने चमकीला की छाती पर एक लेटर लिखा। मैंने वो लेटर बाद में देखा और पढ़ा। वो खून से भरा था। इसके बाद वो स्कूटर से चले गए थे। मैंने खुद दोनों की बॉडी उठाई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें