Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडamar singh chamkila director imtiaz ali says women in chamkila songs were equally naughty gives song pat du example

अमर सिंह चमकीला के गानों में औरतें भी करती थीं मर्दों से छेड़छाड़, इम्तियाज अली ने दिया पहले स्टेज शो का उदाहरण

  • अमर सिंह चमकीला महिलाओं के विरोधी नहीं थे बल्कि उनके गानों में महिलाएं भी शरारती होती थीं, इम्तियाज अली ने एक गाने का उदाहण देकर ये बात समझाई।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानWed, 24 April 2024 04:19 AM
share Share

पंजाबी सिंगर अमर चमकीला की जिंदगी पर बेस्ड फिल्म चर्चा में है। एक ओर लोगों को लगता है कि चमकीला के गाने वल्गर होते थे। वह महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करते थे। वहीं कई लोग उनके गाने काफी पसंद करते थे। इम्तियाज अली का मानना है कि चमकीला सेक्सिस्ट (महिलाओं के खिलाफ) नहीं थे। उनके गानों में महिलाएं मूर्ख नहीं होती थीं। वह उनके हिस्से की जो लाइनें लिखते थे उसमें पुरुषों का मजाक उड़ाया जाता था। इम्तियाज ने एक गाने का उदाहरण देकर भी बताया कि कैसे बूढ़े आदमी की मर्दानगी का मजाक महिला ने उड़ाया।

शादियों में गाए जाते हैं वल्गर गाने

इम्तियाज अली मिडडे से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय शादियों का उदाहरण दिया। इम्तियाज बोले, सैकड़ों सालों से न सिर्फ पंजाब बल्कि भारत के कई राज्यों में संगीत और शादी के गाने हमेशा वल्गर रहे हैं। महिलाएं पुरुषों से ज्यादा शरारती रही हैं। उनकी शरारत म्यूजिक और गानों से बाहर आती है, जिसके वे मजे भी लेती हैं।

पहले गाने में ही मर्द का मजाक उड़ा

इम्तियाज ने कहा, मैं कहना चाहूंगा कि उनकी (चमकीला की) महिलाएं मूर्ख नहीं होती थीं। वे ज्यादा स्मार्ट होती थीं और बराबरी से बोलती थीं। उन्होंने अमर सिंह चमकीला के पहले स्ट 'पट दु चुगाट'का उदाहरण देकर बताया कि इसमें एक बूढ़ा आदमी बोल रहा है कि वह जवान और जोशीला है। इस पर महिला उसका मजाक उड़ा रही है कि तू खत्म हो गया है। तो ऐसा नहीं है कि सिर्फ महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई किया जा रहा है। बराबरी होती थी। लोगों को मजा आता था।

महिलाएं करती थीं शुरुआत

इम्तियाज बोले कि चमकीला के बहुत से गाने ऐसे थे जिनमें महिलाएं पुरुषों से ज्यादा छेड़छाड़ करती थीं। कई गानों में लड़की पहले गाना शुरू करती है। वही समस्या रखती थी फिर पुरुष उसको सुलझाने की कोशिश करता था। उनके गाने प्ले एक्ट जैसे होते थे। इम्तियाज अली ने बताया कि उन्होंने फिल्म में वही दिखाया जो लोगों से सुना था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें