Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAllu Arjun fans beat up a man they asked him to chant Jai Allu Arjun

अल्लू अर्जुन के फैन्स की गुंडागर्दी, 'जय अल्लू अर्जुन' का नारा लगाने को लेकर शख्स की बेरहमी से पिटाई

पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन के फैन्स ने बंगलुरू में एक शख्स की जमकर पिटाई कर दी। वे उससे जबरन जय अल्लू अर्जुन का नारा लगवाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस का इस पर रिएक्शन आ गया है।

Shrilata लाइव हिन्दुस्तानMon, 11 March 2024 11:41 AM
share Share

साउथ के एक्टर्स का उनके फैन्स के बीच कितना क्रेज होता है ये तो सभी जानते हैं। कई सितारे ऐसे हैं जिन्हें लोग भगवान की तरह पूजते हैं। उनकी फिल्म की रिलीज के दिन पोस्टर पर दूध और फूल चढ़ाया जाता है। सिनेमाघरों के बाहर किसी त्योहार सा माहौल हो जाता है। हालांकि कई बार यही फैन्स मारपीट पर भी उतारू हो जाते हैं। बंगलुरू से ऐसा ही एक मामला सामने आया जब अल्लू अर्जुन के फैन्स ने एक शख्स को बुरी तरह पीटा। फैन्स उससे 'जय अल्लू अर्जुन' बोलने के लिए कह रहे थे।

पुलिस में दी गई शिकायत

शख्स को पीटते हुए वीडियो वायरल हो गया है जिसमें कुछ लोगों का एक ग्रुप है जो एक शख्स को बेरहमी से पीट रहे हैं। पिटाई में उसके कपड़े फट जाते हैं। वे उससे 'जय अल्लू अर्जुन' का नारा लगाने के लिए कहते हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह लड़ाई केआर पुरम इलाके के पास हुई। मामले की शिकायत पुलिस के पास की गई है।

पुलिस का रिएक्शन

बंगलुरु सिटी पुलिस के एक्स अकाउंट से वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा गया है कि 'हमने आवश्यक कार्रवाई के लिए केआर पुरम पुलिस को सूचित कर दिया है'। ट्वीट में अधिक जानकारी के साथ डीएम करने के लिए कहा गया है।

शूटिंग के लिए विशाखापट्टनम पहुंचे एक्टर

अल्लू अर्जुन रविवार को 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग के लिए विशाखापट्टनम पहुंचे। एयरपोर्ट पर फैन्स की भीड़ ने एक्टर का स्वागत किया। फूलों की बारिश की गई। उनके होटल पहुंचने तक लोग उनके साथ थे। कई लोग उनकी तस्वीरें खींचने और उनकी एक झलक पाने के लिए लाइन में खड़े थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें